Meetha Paratha
Meetha Paratha

Meetha Paratha: आजकल के फास्ट फूड और इंस्टेंट ब्रेकफास्ट के जमाने में लोग धीरे-धीरे वो देसी स्वाद भूलते जा रहे हैं, जो कभी हर सुबह रसोई में घी की खुशबू के साथ बसता था। जब सुबह-सुबह दादी-नानी के हाथों से बना मीठा पराठा खाने को मिलता था, तो दिन की शुरुआत ही कुछ और होती थी। वो स्वाद, वो अपनापन, और वो सुकून, आज भी बहुतों के ज़ेहन में ताज़ा है। अगर आपको भी उन दिनों की याद सताती है और मन करता है कुछ वैसा ही मीठा, घरेलू और प्यार भरा खाने का, तो अच्छी खबर है, अब आप वही मीठा पराठा घर पर बड़ी आसानी से बना सकते हैं। न कोई ज्यादा मेहनत, न झंझट…और स्वाद ऐसा कि एक बार फिर से बचपन की वो सुबहें ताज़ा हो जाएंगी।

मीठा पराठा बनाने की आसान रेसिपी

अगर आप सोच रहे हैं कि मीठा पराठा बनाना झंझट भरा काम है, तो यकीन मानिए, यह सबसे आसान और जल्दी बनने वाला नाश्ता है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए, आटा, चीनी, घी और थोड़ा सा प्यार। बस इतना सामान और 10 मिनट का वक्त, और बनकर तैयार हो जाएगा दादी के जमाने का टेस्टी पराठा।

बनाने का तरीका

सबसे पहले गूंथे हुए आटे से एक लोई लें और उसे हल्का बेल लें।

अब उसमें मनचाही मात्रा में चीनी भरें और उसे अच्छे से बंद करके दोबारा बेल लें।

तवे पर थोड़ा घी डालकर दोनों तरफ से अच्छे से सेकें।

जब पराठा सुनहरा हो जाए, तब उसे प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा घी लगाएं।

बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को ये पराठा पसंद आता है। खास बात ये है कि इसमें कोई केमिकल या प्रिज़र्वेटिव नहीं होते, तो सेहत के लिए भी ठीक है।

मीठे पराठे से जुड़ी बचपन की यादें

मीठा पराठा सिर्फ खाने की चीज नहीं है, ये हमारी यादों का हिस्सा है। स्कूल जाने से पहले दादी का बनाना, नानी का घी में सेंककर प्यार से खिलाना—इन यादों से जुड़ा है ये स्वाद। आज की जनरेशन चाहे ब्रेड-ओमलेट या पिज्जा पर ध्यान दे रही हो, लेकिन एक बार ये पराठा खा लिया, तो वापस देसी खाने की तरफ मन जरूर लौटेगा।

आजकल कई लोग वीकेंड ब्रेकफास्ट में या बच्चों के टिफिन में कुछ स्पेशल देने के लिए इस पराठे को ट्राय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कई होम शेफ्स इसे मॉडर्न ट्विस्ट के साथ शेयर कर रहे हैं, लेकिन ओरिजिनल स्वाद वही है जो बचपन में मिलता था।

मीठे पराठे को दें हेल्दी ट्विस्ट

अगर आप डायट या हेल्थ कॉन्शस हैं, तो इस पराठे को थोड़ा हेल्दी भी बना सकते हैं। इसके लिए आप रिफाइंड चीनी की जगह गुड़ या ब्राउन शुगर इस्तेमाल कर सकते हैं। घी की जगह थोड़ा सा देसी मक्खन या नारियल तेल भी चल सकता है।

साथ में एक गिलास दूध या छाछ हो, तो यह नाश्ता पूरा हो जाता है। खास बात ये है कि ये पराठा बच्चों को भी खूब पसंद आता है और आपको भी देसी स्वाद का ताजगी भरा एहसास देता है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...