Parivarik Manuranjan: AAZ फिल्म्स और भानुशाली स्टूडियोज के हाल ही हुए स्ट्रेटेजिक कोलैबोरेशन में मेकर्स ने तीन बड़ी फिल्मों का ऐलान किया था। जिसकी पहली फिल्म मेकर्स पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी की अनोखी जोड़ी के साथ लेकर आने वाले हैं। जी हां आपको बता दें, फुकरे और फुकरे 3 जैसी बेहतरीन फिल्मों के डायरेक्टर वरुण व शर्मा। के साथ पंकज त्रिपाठी एक बार फिर “पारिवारिक मनोरंजन” में अदिति राव हैदरी के ऑपोजिट नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता हिमांशु मेहरा और विनोद भानुशाली हैं। जिसकी शूटिंग 5 जून 2025 से उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में शुरू हो चुकी है।
“पारिवारिक मनोरंजन” में नजर आएगी पंकज त्रिपाठी और अदिति की अनोखी जोड़ी
पारिवारिक मनोरंजन में अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी नजर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अदिति और पंकज त्रिपाठी की अनोखी जोड़ी एक “असंगत जोड़ी” का किरदार निभाने वाली है। जिसमें फिल्म के मेकर्स का कहना है, कि लंबे समय तक किरदारों को खोजने पर। उन्हें इस असंगत जोड़ी के लिए अदिति और पंकज त्रिपाठी से बढ़िया जोड़ी नहीं मिल सकती थी।
हल्की-फुल्की कॉमेडी और पारिवारिक रिश्तों में घूमती नजर आएगी फिल्म की कहानी
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी की अपकमिंग फिल्म पारिवारिक मनोरंजन। की कहानी की बात करें तो यह फिल्म हल्की-फुल्की पारिवारिक कॉमेडी के साथ-साथ प्यार और पारिवारिक रिश्तों की उलझनों को बड़े ही मनोरंजक तरीके से पेश करेगी। जिसमें अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की अनोखी जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देगी। हाल ही फिल्म के सेट से आई तस्वीरों में पंकज त्रिपाठी और अदिति की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। और फैंस को उनके बीच की केमिस्ट्री भी पसंद आ रही है।
पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हैं, अदिति
फिल्म के बारे में पूछे जाने पर अदिति राव हैदरी कहती हैं, इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने ही मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई थी। मुझे इस तरह की कहानी और किरदार का मिलना मेरे लिए शॉकिंग था। फिल्म में सिचुएशनल कॉमेडी और ट्विस्ट्स हैं, जो इस फिल्म को खास बनाते हैं। फिल्म में सबसे खास फिल्म की सरल कहानी है। इसके अलावा मैं पंकज त्रिपाठी सर के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। क्योंकि वे इस जॉनर की फिल्मों के उस्ताद हैं, जिनके साथ काम करके काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा।
पहली बार अदिति के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, पंकज त्रिपाठी
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहते हैं। इस फिल्म की कहानी में एक ऐसी सादगी और हास्य है, जो मुझे स्क्रिप्ट सुनते ही भाग गई थी। फिल्म की कहानी दिल को छू जाने वाली है और धीरे-धीरे आपको अपनी ओर खींच लेती है। इसके अलावा मैं अदिति के साथ पहली बार काम कर रहा हूं। उनकी अदाकारी की सराहना मैंने हमेशा की है। और मुझे यकीन है ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।
