सर्विंग-4 तैयारी में समय-15 मिनट, बनने में समय -35 मिनट
सामग्री
- आॅलिव आॅयल 1/2 कप,
- पुदीना पत्ती 10-12,
- कटा प्याज 3 बड़े चम्मच,
- चीनी 1/2 छोटा चम्मच,
- भुनी खसखस 1 छोटा चम्मच,
- पिसी लाल मिर्च 1/2 छोटा चम्मच,
- नमक स्वादानुसार,
- 2 नींबुओं का रस।
ड्रैसिंग के लिएः- पारमेसन चीज़ 1/2 कप।
सलाद के लिए
- बड़ी स्ट्राॅबैरी 2,
- पालक पत्तियां 15-20,
- तिल 1 छोटा चम्मच।
- सजावट के लिएः
- ब्रेड के तले टुकड़े 2,
- तिल 1 छोटा चम्मच।
विधि-
- ड्रेसिंग बनाने के लिए एक ब्लैंडर में आॅलिव आॅयल, पुदीना पत्ती, कटा प्याज, चीनी, भुनी खसखस, पिसी लाल मिर्च, नमक व नींबू का रस मिलाकर पीसें और एक डोंगे में निकालें।
- एक पैन गर्म करें व उसमें पारमेसन चीज की एक पट्टी बनाएं।
- जब यह पक जाए तो इसे गोल करते हुए प्लेट में रखें।
- स्ट्राॅबैरी के साथ सलाद स्लाइस बनाने के लिए, एक डोंगे में पालक पत्ती, तिल, तैयार ड्रैसिंग व स्ट्राॅबैरी स्लाइस मिलाएं।
- इस सलाद को पारमेसन चीज़ के रोल में भरें।
- ब्रेड क्रोटन से सजाएं, इस पर तैयार ड्रैसिंग व तिल छिड़ककर परोसें।
