हरे टमाटर की दाल बनाने की रेसिपी
- सर्व 2
- तैयारीः 10 मिनट कुकिंग टाइमः 30 मिनट
सामग्रीः
ऑलिव ऑयल 2 बड़े चम्मच, हरे टमाटर 4,
हरी मिर्च 3-4, सरसों के दाने 1 छोटा चम्मच, मूंगपफली
( कप, करी पत्ता 10-15 नग, पिसी हल्दी ) छोटा
चम्मच, पिसा जीरा 1 छोटा चम्मच, पिसा अदरक 1
छोटा चम्मच, पिसा लहसुन 1 छोटा चम्मच, नमक
स्वादानुसार, खसखस 2 छोटे चम्मच, बारीक कटा प्याज
1 मध्यम, कद्दूकस ताजा नारियल 1, भीगी चना दाल
2 कप।
सजावट के लिएः ताजा कद्दूकस नारियल, भुनी
मूंगपफली।
विधि एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें। इसमें
सरसों, हरी मिर्च, मूंगपफली व करी पत्ता डालकर भूनें।
जब यह भुन जाए तो इसमें कटे हरे टमाटर डालकर
8-10 मिनट तक हल्की आंच पर गलने दें। अब हल्दी,
जीरा, अदरक-लहसुन, नमक व खसखस डालकर भूनें।
भूनने के बाद प्याज मिला दें। जब प्याज भुन जाए तो
नारियल डालकर भूनें। अब दाल डाल दें व 15-20
मिनट तक पकाएं। तैयार हरे टमाटर की दाल को
कद्दूकस नारियल व भुनी मूंगपफली से सजाकर परोसें।
ये भी ट्राय करें-
