सामग्री:-
- बड़े टमाटर पके हुए 4 (½ इंच के टुकड़ों में कटा हुआ)
- ताजा मोजरेला चीज़ 150 ग्राम 1/4 इंच के टुकड़ों में कटा हुआ
- ताजी तुलसी की पत्तियां 1/3 कप
- एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल 3 छोटे चम्मच
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- ताजी पिसी हुई काली मिर्च स्वादानुसार
विधि:-
- एक बड़े प्लेट में टमाटर के कटे टुकड़े रखें, उसके ऊपर मोजरेला चीज़ के टुकड़े और
- तुलसी की पत्ती रखें।
- एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल को इनके ऊपर छिडक़ें और सेंधा नमक और काली मिर्च स्वादानुसार डाल कर सर्व करें।
ब्रोकली पीज स्प्राउट सलाद

सामग्री:-
- ब्रोकली के फूल 6-7 नग
- हरी मटर के दाने 3 बड़ा चम्मच
- अंकुरित मूंग 1/4 कप
- मेथीदाना अंकुरित 1 छोटा चम्मच
- सलाद पत्ता छोटे टुकड़ों में टूटा 2 कप
- चेरी टमाटर 8 नग गाजर कद्दूकस की ½ कप
- छोटे टुकड़ों में कटा खीरा ½ कप
- नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच
- कालीमिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
- नमक 1/8 छोटा चम्मच
विधि:-
- ब्रोकली के फूलों को ब्लांच कर लें।
- हरी मटर के दानों को उबाल कर ठंडा करें। सभी चीजों को मिक्स करें।
- नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर और चुटकी भर नमक मिलाकर सर्व करें।
- न्यूट्रीशियस सलाद तैयार है।
बेक्ड बैलपैपर सलाद

सामग्री:-
- लाल व पीली शिमला मिर्च
- मोजरैला चीज़ 1 कप
- टमाटर (ताजे व कटे हुए)
- ऑरिगेनो 1 छोटा चम्मच
- इटालियन नमक
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च (पिसी हुई)
- जैतून का तेल 1/4 कप
विधि:-
- ओवन को पहले ही 250 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करें।
- शिमला मिर्च को दो टुकड़ों में काट कर रखें।
- सारी सामग्री डोंगे में डाल कर शिमला मिर्च में भरें। 15-20 मिनट तक बेक करें। ग्रिल्ड फिश या पनीर के साथ फ्रेंच या गार्लिक ब्रेड के साथ परोसें।
कोर्जेट, फेटा, मिंट सलाद

सामग्री:-
- तोरी 2
- रॉकेट लीफ 100 ग्राम
- टुकड़े किये हुये फेटा चीज़ 200 ग्राम
- पुदीने की पत्तियां
विधि:-
- तोरी को छीलने वाले चाकू की मदद से छीलें और लंबे-लंबे रिवन के
- आकार में छील लें।
- एक बड़ी प्लेट में रॉकेट की पत्तियों से सजाएं।
- छिली तोरी के रिबन्स को प्लेट में रखें और फेटा चीज़ और पुदीने के साथ गार्निश करें।
पाइनएप्पल एवोकाडो सालसा

सामग्री:-
- अनानास (कटा हुआ) 2-3 पीस
- एवोकाडो (कटा हुआ) 1
- टमाटर (कटा हुआ) 1
- नमक स्वादानुसार
- जैलपीनो (कटी हुई) 1
- नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच
- शहद 1 बड़ा चम्मच
- हरा जैतून (कटा हुआ) 4-5
- हरी प्याज (कटी हुई) 4-5
विधि:-
- सबसे पहले कटे हुए अनानास को एक बाउल में रखें, फिर एवोकाडो को छीलकर काटें और बाउल में डालें।
- अब टमाटर के बीज निकाल दें और छोटे-छोटे टुकड़े कर बाउल में मिला दें।
- इसके बाद दो जैलपीनो मिर्चें, नींबू का रस, शहद, जैतून और हरी प्याज बाउल में डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- लीजिये तैयार है पाइनएप्पल एवोकाडो सालसा।
आलू का सलाद

सामग्री:-
- नया आलू 750 ग्राम
- छाछ 75 मिली
- लाइट मेयोनीज़ 2 छोटे चम्मच
- डीजो सरसों 1 छोटा चम्मच
- वाइट वाइन सिरका 1 छोटा चम्मच
- कैस्टर शुगर ½ छोटा चम्मच
- कटी हुई मूली 100 ग्राम
- खसखस 1 छोटा चम्मच
- सरसों के पत्ते कटे हुए सर्विंग के लिए
विधि:-
- सभी आलू को नमक वाले पानी में डालें और उबालने के लिए रख दें,
- 12 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं और उसे अलग निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दें।
- छाछ, मेयोनीज़, सरसों, सिरका, कैस्टर शुगर, को मिलाकर मसाला तैयार कर लीजिये।
- आलू जब ठंडे हो जाएं तो उसे छाछ के मसाले में डाल कर मिलाएं और मूली, खसखस और बारीक कटे सरसों के साथ गार्निश करके सर्व करें।
इन्सलाता ग्रेका
सामग्री:-
- छोटे टमाटर 6 (चार भागों मे कटा हुआ पर पूरी तरह अलग न करें)
- लाल प्याज (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ) ½ कालावाला जैतून 16
- सूखे अजवाइन की पत्ती 1 छोटा चम्मच
- पनीर टुकड़ों में कटा हुआ 85 ग्राम
- ग्रीक एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल 4 छोटा चम्मच
विधि:-
- सभी सामग्री को एक बड़े प्लेट में डालें, टमाटर को छोड़ कर और मसाले के साथ हल्के हाथ से मिलाएं।
- टमाटर को सलाद की प्लेट के साइड में सजाएं।
- तैयार है इन्सलाता ग्रेका, आप इसे ब्रेड और जूस के साथ सर्व कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
हरी भरी मटर से बनाएं ये टेस्टी सूप
घर पर बनाएं टेस्टी ब्रेड पिज्जा
