सामग्री :
- बड़े टमाटर पके हुये 4 (1/4 इंच के टुकड़ों में कटा हुआ),
- ताजा मोजरेला चीज़
- 150 ग्राम 1/4 इंच के टुकड़ों में कटा हुआ,
- ताजी तुलसी की पत्तियां 1/3 कप,
- एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल 3 छोटे चम्मच,
- सेंधा नमक स्वादानुसार,
- ताजी पिसी हुई काली मिर्च स्वादानुसार।
विधि :
- एक बड़े प्लेट में टमाटर के कटे टुकड़े रखें
- उसके ऊपर मोजरेला चीज़ के टुकड़े और तुलसी की पत्ती रखें।
- एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल को इनके ऊपर से छिड़कें
- और सेंधा नमक और काली मिर्च स्वादानुसार डाल कर सर्व करें।
