डाइट पर हैं और हो रही है टेस्टी खाने की क्रेविंग, झटपट बनाएं ये हाई प्रोटीन सोया टिक्की: Soya Diet Tikki Recipe
Soya Diet Tikki Recipe

टेस्टी खाना वो भी डाइटिंग में, आजमाएं ये ख़ास रेसिपी

ये हाई प्रोटीन सोया टिक्की बहुत ही कम सामग्री का इस्तेमाल करते हुए बन जाती है। बस इसे बनाने में आपको थोड़ा संयम चाहिए होगा

Soya Diet Tikki Recipe: जब कभी हम डाइट पर होते हैं, और हमें बहुत सी चीजें खाने से परहेज करना होता है ऐसे में खुद को रोकना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में या तो हम थोड़ा बहुत ऐसी चीजें खा ही लेते हैं जो हमारे लिए ठीक नहीं होती हैं, या फिर थोड़ा सा खुद पर काबू करते हैं और कुछ अच्छा खाने के बारे में सोचते हैं। ऐसा बिलकुल नहीं है की अगर आप डाइट पर हैं तो आपके पास खाने के लिए बस बोरिंग खाना ही है। थोड़ा सा समय निकालें और बनाएं ये हाई प्रोटीन सोया टिक्की जिसे खाने के बाद आप सोचेंगे डाइट पे रहना कितना अच्छा है। ये हाई प्रोटीन सोया टिक्की बहुत ही कम सामग्री का इस्तेमाल करते हुए बन जाती है। बस इसे बनाने में आपको थोड़ा संयम चाहिए होगा ताकि ये अच्छी तरह से पक जाए और आपको इसे खाने में भरपूर मजा आए। आइये जानते हैं कैसे बनाएं ये हाई प्रोटीन सोया टिक्की, जिसे खाने के बाद आपको डाइट से प्यार हो जाएगा।

Soya Diet Tikki Recipe
Soya granules

2 कप सोया ग्रेन्यूल्स

1 चम्मच चाट मसाला

2 बारीक कटी हरी मिर्च

घी स्प्रे करने के लिए

2 छोटे आलू 

1 छोटा चम्मच हल्दी

4 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

नमक स्वाद अनुसार

Soya Tikki
Healthy and tasty

सोया ग्रैन्यूल्स को नमक वाले गर्म पानी में 20 मिनट तक भिगो लें ।

20 मिनट बाद इसे छलनी में निकाल कर इसका सारा पानी अच्छी तरह निचोड़ लें।

अब एक बड़े बर्तन में सोया ग्रैन्यूल्स के साथ हरी मिर्च, आलू, हल्दी पाउडर, चाट मसाला ,धनिया, लाल मिर्च पाउडर और नामक डाल कर ठीक से मिला लें।

इसे अच्छी तरह मसल कर गूंथ लें।

इस गुंथे हुए मिश्रण को अब बराबर भागों में बांट लें, जितनी आपको टिक्की तैयार करनी हो उस हिसाब से।

अब तवे को मध्यम आंच पर रखें और घी हल्का सा स्प्रे करें।

अब तवे पर टिक्कियां रखतें जाएं और अच्छी तरह दोनों तरफ से सेंक लें।

ये टिक्की अच्छी तरह से मध्यम आंच पर पकाएं, तेज़ आंच पर पकने से ये अंदर से कच्ची रह जाती हैं।

थोड़े समय में इसे पलट लें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें।

टिक्की के दोनों भाग अच्छी तरह सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।

Contains fibre
Contains fibre

सोया ग्रैन्यूल्स पौधे आधारित प्रोटीन हैं और शरीर के वजन और वसा द्रव्यमान को कम करने के लिए जाने जाते हैं।

सोया चंक्स में मौजूद फाइबर भूख को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा, ये आपको लंबे समय तक भरा हुआ भी रख सकते हैं।

एक उबले आलू में हमारे दैनिक आवश्यक विटामिन बी-6 की आधी से अधिक मात्रा होती है, साथ ही इसमें थायमिन और नियासिन की मात्रा भी हमारे दैनिक सेवन की लगभग 30% होती है।

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं और यह हमारे शरीर को मुक्त कणों से बचाकर उन्हें निष्क्रिय कर देती है।

इसके अलावा, सूजन और ऑक्सीकरण को कम करने की अपनी क्षमता के कारण, हल्दी हृदय रोग के जोखिम को भी कम कर सकती है।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...