अपनी वेट लॉस डाइट में इन तरीकों से करें सोयाबीन को शामिल: Soya Chunks For Weight Loss
वजन घटाने के लिए सोया चंक्स बहुत अच्छा माना जाता है। इसलिए आज हम आपको सोया चंक्स को 4 तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करने के बारे में बताने वाले है।
Soya Chunks For Weight Loss: आजकल गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से हर दूसरा इंसान मोटापे की समस्या से परेशान है। ऐसे में लोग अपने वजन को घटाने के लिए तरह- तरह के डाइट प्लान फॉलो करना शुरू कर देते है। इसके साथ- साथ घंटो जिम में वर्कआउट करते है। कई लोग वेट लॉस करने के लिए भूखा रहना शुरू कर देते है। लेकिन वजन घटाने के लिए भूखा रहने की नही बल्कि सही खाना खाने की आवश्यकता होती है। वजन घटाने के लिए लो कैलोरी और हाई प्रोटीन फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए सोया चंक्स से अच्छा कोई ओर विकल्प नही है। इसमें प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और ओमेगा- 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सोया चंक्स में फाइबर होता है, जो लंबे समय तक पेट को भरा रखने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। साथ ही सोया चंक्स को अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करता है। इसलिए वजन घटाने के लिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आज हम आपको सोया चंक्स को अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल करने के बेहतरीन तरीके बताने वाले है, तो चलिए जानते है।
Also read: वेट लॉस करने के लिए अपनी डाइट में इन 5 तरह के आटे को करें शामिल: Weight Loss Diet
सोया पोहा

वेट लॉस जर्नी के दौरान सुबह के ब्रेकफास्ट में सोया पोहा को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। यह खाने में जितना टेस्टी होता है, सेहत के लिए उससे भी ज्यादा फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सोया चंक्स को भीगोकर रख दें। इसके बाद इसे मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। अब पोहे को धोकर साइड में रख लें। अब एक पैन तेल गर्म करें। फिर इसमें सरसों के दाने और करी पत्ता डाल दें। कुछ देर के बाद इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर भून लें। अब इसमें मूंगफली के दाने डाल दें। कुछ देर बाद पीसा हुआ सोया चंक्स, नमक और सारे मसालें डालकर अच्छे से भून लें। अब इसमें धुला हुआ पोहा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब ऊपर से इसमें बारीक कटा हुई हरी धनिया पत्ती और नींबू का रस मिलाएं। तैयार है आपका हेल्दी ब्रेकफास्ट। ब्रेकफास्ट में सोया पोहा खाने से जल्दी भूख नही लगती है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है।
सोया चंक्स की सब्जी

वजन कम करने के लिए सोया चंक्स की सब्जी को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे लंबे समय भूख नही लगती है। इसके अलावा सोया चंक्स का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और मांशपेशियों का भी विकास होता है। वेट लॉस जर्नी के दौरान आप सोया चंक्स की सब्जी को लंच या डिनर में बनाकर खा सकते है। इस सब्जी को आप घी या ऑलिव ऑयल में बना सकते है। आप चाहे तो सोय चंक्स की सब्जी में पनीर या फिर कोई सब्जी भी मिलाकर बना सकते है।
रोस्टेड सोया चंक्स

ज्यादातर लोग शाम को भूख लगने पर स्नैक्स खाना पसंद करते है। ऐसे में वेट लॉस के दौरान आप रोस्टेड सोया चंक्स खा सकते है। इसमें कैलीरो कम होती है और प्रोटीन ज्यादा मात्रा में होता है, जो वेट लॉस में मदद करता है। साथ ही ये भूख भी कंट्रोल करता है। इसके लिए सबसे पहले आप सोया चंक्स को कुछ देर के लिए पानी से भीगोकर रख दें। फिर एक पैन में एक चम्मच घी गर्म डालें। जब घी गर्म हो जाएं, तो इसमें भीगे हुए सोया चंक्स डालकर भून लें। अब इसमें ऊपर से नमक, चाट मसाला और काली मिर्च पाउडर डाल दें। फिर सोया चंक्स को 15 मिनट तक अच्छे से भून लें। तैयार है आपका हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स। आप इसे शाम को स्नैक्स के रूप में खा सकते है।
उबले हुए सोया चंक्स

वजन घटाने के लिए आप सोया चंक्स को उबलाकर भी खा सकेत है। इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। साथ ही ये मांशपेशियों के विकास में भी मदद करता है। इसको खाने से लंबे समय तक भूख नही लगती है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले सोया चंक्स को उबाल लें। फिर इसे चाकू की मदद से छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें नमक, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस और हरी धनिया की पत्ती डालकर मिक्स कर लें। आप इसमें चाहे तो पनीर के स्लाइस भी काटकर डाल सकते है।
