वेट लॉस करने के लिए अपनी डाइट में इन 5 तरह के आटे को करें शामिल: Weight Loss Diet
कई लोगों को लगता है की वेट लॉस के दौरान रोटी नही खाते है। लेकिन यहां दिए गए कुछ आटो को आप अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते है।
Weight Loss Diet: खुद को मेंटेन रखने के लिए लोग कई तरह की एक्सरसाइज और ना जानें क्या- क्या उपाय करते है। लेकिन भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सभी को एक्सरसाइज और वर्कआउट के लिए रोजाना समय निकालना संभव नही होता है। अधिकतर लोग ऑफिस में बैठकर काम करते है, तो वजन बढ़ जाता है। हांलिक आप अगर चाहें तो बिना किसी एक्सरसाइज और वर्कआउट के भी वजन घटा सकते है। इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस अपने डाइट में कुछ बदलाव करने होंगे। वेट लॉस जर्नी में आप लो कार्ब्स वाले फूड का चुनाव करते है, तो वजन घटाना काफी आसान हो जाता है। कई लोगों को लगता है की वेट लॉस में रोटी का सेवन नही करना चाहिए। लेकिन कुछ भी नही है। आज हम आपके लिए वेट लॉस के दौरान खाने वाले 5 तरह के आटे की रोटी के बारे में बताने वाले है। इन आटे को आप अपने वेट लॉस डाइट में जरूर शामिल करें। तो चलिए जानते है।
Also read : वेट लॉस के लिए 7 तरह की डिशेज़ को मिनी मील में करें शामिल
बाजरे का आटा

बाजरे का आटा ग्लूटेन फ्री होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो आपको लंबे समय तक भूख कंट्रोल करने में मदद करता है। बाजरे के आटे में मैग्नीशियम और अन्य कई पोषक तत्व मौजूद होते है, जो वजन घटाने में काफी मदद करते है। बाजरे के आटे से वेट लॉस के साथ कब्ज और एसिडि जैसी समस्या से भी निजात मिलता है।
ज्वार का आटा

ज्वार का आटा ग्लूटेन फ्री होता है। इसमें प्रोटिन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाता है। इस आटे की रोटी खाने से वेट लॉस तो होता ही है। साथ ही डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। एक कप ज्वार के आटे में 22 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जो आपकी भूख को कंट्रोल करके जंक फूड खाने से रोकता है। इसलिए अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान ज्वार का आटा अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
रागी का आटा

रागी में कैल्शियम, आयरन और फाइबर जैसे पोष्क तत्व होते है। इस आटे में ट्राइफोटोफेन नाम का एमिनो एसिड पाया जाता है, जो भूख को कम कर वजन घटाने में मदद करता है। रागी में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को ठीक करता है। आपको रागी की रोटी खाना पसंद नही है, तो आप रागी का दलिया, रागी के कुकीज या फिर रागी की इडली बना सकते है। रागी में विटामिन सी होता है। साथ ही ये ग्लूटेन फ्री होता है, जो कोलेस्ट्रोल को कम करता है।
ओट्स का आटा

दुनियाभर में वजन घटाने के लिए कई सारे लोग ओट्स का सेवन करते है। ओट्स कोलेस्ट्राल लेवल को कम करता है। इसके अलावा दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। वेट लॉस के दैरान ओटस् के आटे का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ध्यान रहें मार्केट से कभी भी रेडी-टू-ईट ओट्स खरीदने की भूल ना करें, क्योंकि इसमें अत्यधिक मात्रा में चीनी और प्रिजर्वेटिव्स मिले होते है, जो वजन घटाने की बजाए बढ़ा देते है।
चने का आटा

चने के आटे को आप अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। साथ ही चने के आटा में आयरन और कैल्शियम भी होता है, जिससे शरीर को कई सारी बिमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। चना ग्लूटेन फ्री होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
