गायत्री वर्मा
कई बार इंसान मोटा नहीं होता लेकिन उसका निकला हुआ पेट उसे लोगों के आगे शर्मिंदा कर देता है। बेली फैट को कम करने के लिए लोग बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करना पसंद नहीं करते है।
ज्यादा मेहनत से आप बचना चाहते है और अपने पेट की चर्बी भी कम करना चाहते है तो रात में सोने से पहले बस ये 5 मिनट की एक्सरसाइज कर लें।
नी पुशअप्स करने के लिए घुटने के बल जमीन पर बैठ जाएं। दोनों हथेलियों को सामने की तरफ जमीन पर रखते हुए नीचे की ओर कोहनी को मोड़ते हुए झुकें और फिर ऊपर आ जाएं।
सोने से पहले पलंग के साइड में खड़े हो जाएं।बेड पर बैठें और फिर खड़े हो जाएं। इस एक्सरसाइज को 5 मिनट के लिए 100 बार दोहराएं, लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद इसे न करें।
स्क्वैट्स एक बेस्ट एक्सरसाइज है। सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को सामने की तरफ लाएं। अब घुटनों को मोड़कर नीचे झुकें और फिर उठकर ऊपर आ जाएं।
वजन घटाने के लिए सोने से पहले खाना खाने के थोड़ी देर बाद, 5 मिनट तक बताई हुई इन एक्सरसाइज को करें। इससे आपके पेट की चर्बी कम होने लगेगी।
गायत्री वर्मा