10 minute exercise for weight loss: आजकल के गलत लाइफस्टाइल में मोटापे की समस्या काफी आम होती जा रही है। हर कोई चाहता है उसकी एक परफेक्ट फिगर हो, लेकिन सही से खान-पान पर ध्यान ना देने और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के चलते मोटापा आपको घेर ही लेता है। अगर आप भी फैट टू फिट बनाना चाहती हैं, तो घबराइए मत। इसके लिए आपको रोजाना घंटों जिम में पसीना बहाने की जरूरत नहीं है।
इसके लिए आप अपने घर पर ही रोज केवल 10 मिनट देकर खुद को फिट बना सकती हैं। इसके बाद आप खुद को शीशे में निहारते हुए बस अपनी फिटनेस ही देखेंगी फैट नहीं।
इसके लिए आपको कुछ आसान एक्सरसाइज का सहारा लेना होगा। इसके लिए आप अपने रूटीन में HIIT वर्कआउट को शामिल कर सकती हैं। फैट बर्न एक्सरसाइज के बारे में फिटनेस एक्सपर्ट प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। आइए जानें एक्सपर्ट की राय।
1.स्क्वाट जैक हॉब्स

- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
- इसके बाद आपको जंप करना है और अपने हाथों और पैरों को आगे की तरह लाना है।
- इस एक्सरसाइज को करते हुए आपको हाथ और पैर आपकी चेस्ट के पास आकर मिलेंगे।
- इसके बाद हिप्स को पीछे की ओर प्रेस करते हुए घुटनों को मोड़ें।
- फिर से जंप करें और अपनी पुरानी पोजिशन में आएं।
2.हाई नीज

- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
- अब अपने पैरों को कमर के बराबर गैप में खोलें।
- इसके बाद अपने पेट की मसल्स को टाइट रखने की कोशिश करें।
- अब हाथों को सामने की ओर लाएं और कोहनियों को मोड़ें।
- इसके बाद अपने घुटनों को मोड़कर अपने हाथों तक लाने की कोशिश करें।
- पैरों को चेंज करते हुए आपके घुटने हाथों पर टच होने चाहिए।
- इस एक्सरसाइज को कई बार दोहराएं।
3. जंपिंग जैक स्क्वाट्स
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
- अपने दोनों हाथों को आपस में जोड़ें।
- इसके बाद पैरों को शोल्डर की चौड़ाई में जंप करते हुए खोलें।
- पैरों को खोलते हुए ही अपने हाथों को ऊपर की तरफ लेकर जाएं।
- इसके बाद हिप्स को पीछे की तरफ करते हुए नीचे जमीन की तरफ ले जाएं।
- आपकी पोजीशन ऐसी लगनी चाहिए, जैसे आप किसी कुर्सी पर बैठे हों।
- ऐसे में आपके हिप्स आपके घुटनों से ऊपर होने चाहिए।
- अब जंप करते हुए वापस पहली पोजीशन में आ जाएं।
4.प्लैंक जैक एक्सरसाइज

- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।
- इसके बाद अपने घुटनों को थोड़ा सा मोड़ें।
- पैरों को अंदर और बाहर ऐसे घुमाएं जैसे कि आप जंपिंग जैक कर रही हों।
- इस एक्सरसाइज को बार-बार दोहराएं।
5.पिक्ड हाफ बर्पीज

- इस एक्सरसाइज को करने के लिए स्क्वाट पोजीशन में आ जाएं।
- अब आपको पैर को ऊपर उठाकर पुश-अप की पोजीशन में आना है।
- अब अपने दूसरे पैर को ऊपर उठाएं और इसे दोहराएं।
- अब शरीर को तेजी से ऊपर-नीचे लाएं।
- इसे बार-बार दोहराएं।
आप भी बिना किसी खर्च के घर पर बैठे-बैठे इन एक्सरसाइज की मदद से शरीर का फैट बर्न कर सकती हैं।
