बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं हेल्दी बर्गर
आप चाहें तो घर में ही बच्चों के लिए हेल्दी बर्गर बना सकती हैं और अगर आपको बर्गर बनाने में दिक्कत आती है तो आप ये वीडियो देख सकती हैं।
Healthy Burger Recipe: बर्गर तो आजकल हर बच्चे को पसंद होता है। जब भी बाहर जाओ बच्चों की बर्गर खाने की जिद रहती है। लेकिन, बाज़ार का बर्गर जंक फ़ूड है और इसको ज्यादा खाने से बच्चों का मोटापा तो बढ़ता ही है और दूसरी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ उन्हें घेर सकती हैं। लेकिन, आप चाहें तो घर में ही बच्चों के लिए हेल्दी बर्गर बना सकती हैं और अगर आपको बर्गर बनाने में दिक्कत आती है, तो आप ये वीडियो देख सकती हैं।

हम सभी जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी अपनी हेल्थ को लेकर बहुत ही कॉन्शियस रहती हैं और इसलिए उन्होंने अपने इस वीडियो में बहुत ही हेल्दी प्रोटीन बर्गर बनाने की रेसिपी बतायी है। इन्होंने बर्गर की पैटी को चुकंदर, किनुआ, मशरुम और स्वीट पोटैटो से बनाया है और इसमें कद्दू के बीज़ का भी इस्तेमाल किया है। पैटी के बीच में मोजरेला चीस का भी उपयोग किया है। लेटुस, पत्ता गोभी और गाज़र के साथ लो कैलोरी मिल्क का भी इस्तेमाल किया है। उनके इस वीडियो को 1.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
कुनाल कपूर का यह वीडियो देखकर आप एकदम देसी स्टाइल का वेजिटेबल बर्गर बना सकते हैं। इन्होने पैटी बनाने के लिए गाजर, बीन्स, आलू और पनीर का इस्तेमाल किया है। मेयोनीस में थोड़ा पुदीना मिलाकर उसको देसी टेस्ट दिया है। बन को सेंकना है और उसके ऊपर सलाद का पत्ता लगाना है। इसमें बीच में खीर, प्याज़ और टमाटर की स्लाइस भी लगाना है। उनके इस वीडियो को 3.1 मिलयन व्यूज मिल चुके हैं।
योर फ़ूड लैब ने एकदम अलग बर्गर बनाना बताया है। इन्होने हाई प्रोटीन राजमा बर्गर बनाया है। इन्होने इसके साथ मेंगो सालसा भी बनाया है। इसके लिए पका आम और कच्चे आम का भी इस्तेमाल किया है। राजमा को उबालकर अच्छे से मैश करना है, फिर उसमे पोहा मिलाकर उसकी पेटिस बनाना है। इसके साथ मेयो और मिंट डिप भी बनानी सिखाई है। उनके इस वीडियो को 390 हज़ार व्यूज मिल चुके हैं।
हेल्दी बर्गर बनाने के लिए आप क्रेविंग स्पाईसेज के इस वीडियो की भी मदद ले सकते हैं।
इन्होंने वेजिटेबल बर्गर बनाने के लिए बीन्स, गाज़र, मटर का इस्तेमाल किया है। टिक्की को डिप करने के लिए बेसन और कॉर्न फ्लौर का घोल बनाया है और उसके बाद इसको ब्रेड क्रुम्ब्स से कोट किया है। पेटिस को फ्राई करने की जगह बेक किया है, जिससे तेल का इस्तेमाल कम हो। उनके इस वीडियो को 41 हज़ार व्यूज मिल चुके हैं।
बच्चों के लिए हेल्दी बर्गर बनाने के लिए आप मॉम कॉम इंडिया का यह वीडियो जरूर देख सकते हैं। इन्होने पनीर चीस बर्गर बनाने की बहुत ही सिंपल रेसिपी बतायी है। आलू को उबाल कर ठंडा करके उसमे पनीर और गाज़र मिक्स करना है। टिक्की बनाकर थोड़े से घी में सेंकना है। इन्होने बर्गर को हेल्दी बनाने के लिए आटे के बन्स का उपयोग किया है। उनके इस वीडियो को 54 हज़ार व्यूज मिल चुके हैं।