Leftover Recipe: महंगाई के इस दौर में सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में अगर सब्जी बच जाए तो उसे कोई फेंकना नहीं चाहता है। लेकिन रात में सब्जी बच जाती है और फिर अगले दिन उस सब्जी को कोई खाना नहीं चाहता है। ऐसे में गृहिणी को यह समझ ही नहीं आता कि वह बजट में अपने घर को किस तरह मैनेज करें। लेकिन अब आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर आपने रात में सूखी सब्जी बनाई है और वह बच गई है तो आप इसे कई अलग-अलग तरीकों से सर्व कर सकते हैं। आइये जानें रात की बची हुई सूखी सब्जी को एक नए अंदाज में सर्व करने के कुछ अमेजिंग तरीके, जो यकीनन आपको भी पसंद आएंगे- ?
बची हुई सूखी सब्जी से बनाएं सैंडविच

बची हुई सब्जी को आप अगर अपने नाश्ते का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो ऐसे में उससे सैंडविच तैयार कर किया जा सकता है। सैंडविच खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक को अच्छा लगता है। इस तरह आप बच्चों को भी सब्जी खिला पाएंगे।
विधि
- सैंडविच बनाने के लिए सूखी सब्जी को मैशर की मदद से मैश कर लें।
- अब आप दो ब्रेड लें और उस पर हरी चटनी व सब्जी डालें।
- इसके बाद आप सैंडविच मेकर में इसे रखें और सैंडविच तैयार करें।
- आप इसी तरह कई तरह के सैंडविच बना सकते हैं।
बची हुई सूखी सब्जी से बनाएं परांठा

नाश्ते में बची हुई सूखी सब्जी से परांठा बनाना एक अच्छा विचार हो सकता है। इस तरह के पराठे का टेस्ट काफी डिलिशियस होता है।
विधि
- सब्जी को मैश कर लें।
- आप गूंथा हुआ आटा लेकर उसकी लोई बना लें और उसे बेल लें
- अब सब्जी की स्टफिंग करें।
- इसके तवे को गरम करें और परांठा तवे पर डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें।
- आप इसे हरी चटनी व मक्खन के साथ सर्व कर सकते हैं।
- अगर स्टफिंग थोड़ी गीली हो तो आप इसमें थोड़ा सूखा आटा मिक्स कर सकते हैं।
बची हुई सूखी सब्जी से बनाएं कटलेट

अगर आपने आलू की सूखी सब्जी या मिक्स वेज बनाई थी और वह बच गई है तो ऐसे में आप उससे स्नैक टाइम में कटलेट भी बना सकते है।
विधि
- सब्जी लें और उसे अच्छी तरह मैश कर लें।
- इसके बाद आप इसमें कटा हुआ प्याज, बेसन, ब्रेड क्रम्ब्स और पनीर डालें।
- साथ ही, नमक, चिली फ्लेक्स और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब आप इस तैयार मिश्रण से कटलेट बना लीजिए।
- इसके लिए एक पैन में 2-3 टेबल स्पून तेल डालिए
- तेल मध्यम गरम होने पर कटलेट को हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
- आप चाहें तो कटलेट को शैलो फ्राई भी कर सकते हैं।
- अब आप इसे एक प्लेट में ट्रांसफर करें।
- आप इसे हरी चटनी और टोमैटो कैचअप के साथ सर्व करें।
बची हुई सूखी सब्जी से बनाएं वेज बिरयानी

अगर आप चावल लवर हैं तो ऐसे में बची हुई सूखी सब्जी की मदद से वेज बिरयानी बनाई जा सकती है। इससे आपका सब्जियों को काटने में लगने वाला समय भी बच जाएगा। साथ ही साथ, बची हुई सब्जी भी हर कोई बेहद चाव से खाएगा। इसे बनाना भी बेहद आसान है।
विधि
- पैन गरम करके उसे घी डालें।
- अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ी देर चलाएं।
- दही डालकर मिक्स कीजिये।
- लाल मिर्च पाउडर, नमक और बची हुई सब्जी डालकर चलाते हुए एक मिनट के लिए पकाएं।
- आप चावल को आधा उबाल लीजिये।
- अब एक पैन लेकर थोड़ी सी ग्रेवी डालें, फिर चावल डालें।
- फिर फ्राइड प्याज, पुदीने की पत्ती, थोडा़ सा केसर मिक्स दूध और थोड़ा घी छिड़कें।
- इसी प्रक्रिया को दो बार दोहराएं।
- अब ढक्कन को ढक दें और करीबन आधे घंटे के लिए इसे धीमी आंच पर पकने दें।
- बस आपकी वेज बिरयानी बनकर तैयार है।
बची हुई सूखी सब्जी से बनाएं बर्गर

अगर आपने सूखे चने बनाए थे और वे बच गए हैं तो अब आप उससे बर्गर भी बना सकते हैं। जब आप बर्गर बनाएंगे तो हर कोई इसे खाना चाहेगा।
विधि
- सूखे चने की सब्जी, प्याज, टमाटर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डाल कर मिला लीजिये।
- अब आप एक बन लें और उसे दो भागों में काट लें।
- एक भाग पर सॉस लगायें। अब उस पर सब्जी का मिश्रण रखें और दूसरे पाव के टुकड़े से ढक दें।
- एक नॉनस्टिक तवा गरम करें और मक्खन लगाकर इसे दोनों तरफ से सेकें।
- आप इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।
- अगर आप बाजार की तरह बर्गर बनाना चाहते हैं तो सब्जी की मदद से एक टिक्की बना लें।
- इसके बाद बर्गर को काटकर उसमें सलाद, मेयोनेज व टिक्की बनाकर बर्गर तैयार करें।
