जाह्नवी कपूर के इन लहंगों को गर्मियों की शादी में पहनकर दिखें खूबसूरत: Janhvi Kapoor Lehenga
Janhvi Kapoor Lehenga

Janhvi Kapoor Lehenga: सबसे पहले फैशन बॉलीवुड से आरम्भ होता है और फिर धीरे-धीरे आम लोगों में भी वह तेजी से फैलने लगता है। इसी तरह आजकल जाह्नवी कपूर का फैशन ट्रेंड लड़कियों को काफी पसंद आ रहा है। जाह्नवी कपूर डिफरेंट टाइप के लहंगों में अधिकतर ट्रेडिशनल के साथ खूबसूरत नजर आती है। उनके कई लहंगें तो आजकल काफी पसंद किए जा रहे है जो लाइट वियर से लेकर पार्टी वियर सभी तरह के लहंगे हैं। आईए आप भी उनकी लहंगा कलेक्शन को देखें और गर्मियों में अपने किसी करीबी की शादी में उसको स्टाइल करें-

Also read: ट्राई करें जान्हवी कपूर के सिंपल एथेनिक लुक्स: Janhvi Kapoor Ethnic Looks

पेस्टल लहंगा लुक

Janhvi Kapoor Lehenga
Pastel Lehenga Look

इस कलर में जाह्नवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। और ये पेस्टल पिंक कलर समर्स के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट है। जब आप इसे शादी या किसी पार्टी में पहनती हैं तो ये कलर ज्यादा ब्राइट नहीं होने के कारण काफी सुंदर नजर आता है। इसका वर्क भी समर्स को देखते हुए परफेक्ट है।

ऑफ व्हाइट लहंगा

गर्मियों में थोड़े हल्के रंग ही भाते है। ऐसे में आप यदि ऑफ व्हाइट कलर या सफेद कलर पहनती है तो इसमें आप सोबर नजर आने के साथ गर्मी से भी बच सकती हैं। यदि आपका मन भी ऑफ व्हाइट कलर में लहंगा लेने का है तो आप जाह्नवी कपूर के इस तरह के लहंगे को कैरी कर सकती हैं। ये लेहंगा प्रिंटेड है और ब्लाउज पर हल्का वर्क है। लाइट कलर में यदि आप कुछ प्रिंटेड पहनते है तो इसका लुक और बेहतर नजर आता है।

वाइब्रेट रेड लहंगा

Vibrate Red Lehenga
Vibrate Red Lehenga

यदि आपको शादी में कुछ रेड पहनने का मन है तो आप जाह्नवी कपूर की तरह वाइब्रेट रेड को कैरी कर सकती है। रेड कलर तो वैसे भी बेहद सुंदर लगता है। और जाह्नवी कपूर जो लहंगा पहन रखा उसका वर्क भी काफी अट्रैक्टिव है उसमें मिरर वर्क है जो लहंगे में काफी ट्रेंड में है। और भी स्टाइलिश दिखने के लिए आप स्टेप वाला ब्लाउज बनवा सकती है। जिससे आपका लहंगा मॉर्डन नजर आएगा।

फ्लोरल लहंगा

फ्लोरल लहंगे में खास बात यह होती है कि ये प्रिंट आपकी आंखों को सुकून देता है। इसे पहनकर आपको ताजगी महसूस होती है। साथ ही इसमें कलर भी काफी डिसेंट आते है। जिससे कोई भी उम्र की महिला इसे पहन सकती है। अक्सर कई महिलाओं और युवतियों को ज्यादा भड़काउ प्रिंट पसंद नहीं आते है। ऐसे में वे जाहनवी कपूर के इस फलोरल लहंगे की तरह कुछ नया ट्राई कर सकती है। साथ ही आपको यदि थोड़ा हैवी लुक में वियर करना है तो आप इसके प्रिंट को हाईलाइट करवा सकती है।

गोल्डन मिरर वर्क लहंगा

Golden Mirror Work Lehenga
Golden Mirror Work Lehenga

बॉलीवुड में गोल्डन कलर काफी पसंद किया जाता रहा है। जाह्नवी कपूर का ये गोल्डन लहंगा किसी भी शादी या फेस्टिवल के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। साथ ही इस पर जो मिरर वर्क है वह बेहद खुबसूरत है जिससे इस लहंगे की खुबसूरती और भी अधिक बढ़ गई है। और देखा जाए तो गोल्डन कलर का ये फैब्रिक ज्यादा भड़काउ नहीं नजर आ रहा है बल्कि काफी सिंपल सोबर और अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। आप इस तरह के लहंगे को खरीद सकती है या फिर डिजाइन करवा सकती है।