ट्राई करें जान्हवी कपूर के सिंपल एथेनिक लुक्स: Janhvi Kapoor Ethnic Looks
Janhvi Kapoor Ethnic Looks

Janhvi Kapoor Ethnic Looks: बॉलीवुड की सुपरस्टार अदाकारा श्रीदेवी को कौन नहीं जानता? अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर उन्होंने खूब नाम कमाया और आज भी उनकी सुंदरता और उनकी बेहतरीन एक्टिंग को याद किया जाता है। भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी एक बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस थी, जिनकी बेटी जान्हवी कपूर भी अब एक्टिंग के क्षेत्र में अपनी मां के पदचिन्हों पर चलकर खूब नाम कमा रही हैं।

एक के बाद एक अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली जाह्नवी एक बेहद फैशनेबल एक्ट्रेस हैं, जिनके फैशन सेंस का हर कोई कायल है। वेस्टर्न लुक हो या एथनिक अटायर, जान्हवी हर लुक से अपने फैंस का मन मोह लेती हैं। आइए इस आर्टिकल में विशेष रूप से उनके टॉप फाइव एथेनिक लुक्स के बारे में जानते हैं, जिनको आप मंदिर से लेकर ऑफिस के एथनिक ऑकेजन तक बेहद खूबसूरती से कैरी कर सकती हैं।

यह भी देखे-स्टाइल के मामले में कौन निकला सबसे आगे, कौन रह गया पीछे, देखिए तस्वीरें: Style Awards 2023

जान्हवी कपूर से लें, सुपर क्लासी एथेनिक आउटफिट इंस्पिरेशन: Janhvi Kapoor Ethnic Looks

कजरिया बावरी

काजल से सुसज्जित आंखों वाला यह लुक जान्हवी का बेस्ट एथेनिक लुक है। इस लुक में उन्होंने एक बेहद सिंपल ब्लू कलर का एंब्रॉयडर्ड कुर्ता येलो दुपट्टे के साथ कैरी किया है। उनकी मृगनयनी आखों ने उनके इस लुक में चार चांद लगा दिए। माथे पर बिंदी, सिंपल सूट और नाक में नथ का यह बेहद सिंपल लुक जान्हवी पर काफी खूबसूरत लग रहा है। अगर आप कम समय में बेहद खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो ये आपके लिये परफेक्ट है, ना मेकअप का झंझट और न कोई टेंशन।

ग्रे शेड है बेहद खास

बीते दिनों से ग्रे शेड काफी ज्यादा ट्रेंडिंग में है। अगर आप भी इस ग्रे शेड में एक सिंपल और एथेनिक लुक लेना चाहती हैं, तो जान्हवी का ये अटायर आपके लिए परफेक्ट है। इस खास लुक में जान्हवी ने एक ग्रे कलर का सिंपल सा प्रिंटेड कुर्ता ब्लू दुपट्टे के साथ कैरी किया। सादगी भरा यह स्टाइल जहां जान्हवी पर काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है, वहीं यह एक सदाबहार ट्रेंड है। आप इस अटायर को अपने वॉर्डरोब में जोड़कर चार चांद लगा सकती हैं।

येलो की खूबसूरती

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जान्हवी एक बेहद खास अभिनेत्री हैं, जो अपने फैशन सेंस के वेरिएशंस के लिए जानी जाती हैं। एक तरफ जहां जान्हवी का ये लुक जहां आप पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं, वहीं मानिए कि ऑफिस के लिए भी यह एक दम परफेक्ट है। चंदेरी सिल्क येलो कुर्ते पर गोल्डन गोटा पत्ती के डिजाइन ने चार चांद लगा दिए। आप भी जान्हवी के इस अटायर से इनस्पो ले सकती हैं। जान्हवी का ये खास लुक आप पर खूब जचेगा।

यह भी देखे-सीक्विन आउटफिट्स से अगर आप भी हो गईं हैं बोर तो इन सेलेब्स की तरह ट्राय करें ये खूबसूरत पर्ल आउटफिट्स: Pearl Outfit

जैन जी और एथेनिक का अमेजिंग कॉम्बो

जैन ज़ी अभिनेत्रियों में जान्हवी कपूर का नाम ट्रेंडिंग में है, ऐसे में अगर आप चाहे तो आप जान्हवी के इस खास लुक के साथ मॉडर्न और एथनिक का कॉम्बो ट्राई कर सकती हैं। इस खास लुक में जान्हवी ने एक एवरग्रीन रेड कलर की गोटा पत्ती एंबोराइडर्ड बेल वाली साड़ी को रेड एंब्रॉयडर्ड स्टेप ब्लाउज के साथ पेयर करके कैरी किया, जिसमे वो किसी अप्सरा की तरह ही लग रही हैं।

जान्हवी का खास अनारकली

अगर आप एक एंब्रॉयडरी फ्रीक हैं, और आपकी भारी कढ़े हुए कपड़े पसंद आते हैं, तो जान्हवी का ये खास लुक आपके लिए परफेक्ट है। जान्हवी ने इसमें सीक्वेंस एंब्रॉयडरी का एक हेवी अनारकली कैरी किया। इस खास अटायर में जान्हवी बेहद खास, खूबसूरत और क्लासी लग रही हैं। पर्पल वेलवेट दुपट्टे ने जान्हवी के इस ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा दिए।