एक डबल चीजबर्गर खाने पर आपको चलने चाहिए कितने हजार कदम: National Double Cheese burger Day
National Double Cheese burger Day

National Double Cheese burger Day: बच्चे हों या फिर बड़े बर्गर हर किसी को पसंद होता है। इसके बिना मानों हर पार्टी और आउटिंग अधूरी है। अगर इसमें डबल चीज हो तो स्वाद और भी बढ़ जाता है। बर्गर के ऐसे ही शौकीनों और स्वाद के दिवानों के लिए बहुत ही खास है ‘नेशनल डबल चीज बर्गर डे’। दुनियाभर के करोड़ों लोगों के फेवरेट फूड बर्गर के लिए यह खास दिन हर साल 15 सितंबर को मनाया जाता है।

इसलिए मनाया जाता है नेशनल डबल चीज बर्गर डे

Double Cheese burger Day
Bob’s Big Boy began serving the first double cheeseburger in 1937.

नेशनल डबल चीज बर्गर डे की शुरुआत किसने की, इसके बारे में पूरी और पुख्ता जानकारी नहीं मिलती है। हैमबर्गर की शुरुआत मीट, ब्रेड और कुछ टॉपिंग से हुई थी। साल 1904 में सेंट लुइस ने पश्चिमी देशों में हैमबर्गर को लोकप्रिय बनाया। 1926 में पहली बार लियोनेल स्टर्नबर्ग ने पासाडेना, कैलिफोर्निया में पहला चीजबर्गर बनाया था। ​चीज के कारण इसे लोगों ने ज्यादा पसंद किया। इसके बाद 1937 में पहली बार बॉब्स बिग बॉय ने पहला डबल चीजबर्गर परोसना शुरू किया। अपने बेहतरीन स्वाद के कारण लोगों ने डबल चीजबर्गर को बहुत ज्यादा पसंद किया और इसे दुनियाभर में मनाया जाने लगे। आज भी यह लोगों का फेवरेट बर्गर है।  

जान लीजिए कितनी कैलोरी से भरा है बर्गर

एक डबल चीज बर्गर में 450 से ज्यादा कैलोरी और 25 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन होता है।
A double cheese burger has more than 450 calories and more than 25 grams of protein.

डबल चीज बर्गर स्वाद के साथ ही कैलोरीज से भी भरा हुआ होता है। विशेषज्ञों के अनुसार एक डबल चीज बर्गर में 450 से ज्यादा कैलोरी और 25 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन होता है। वहीं सिंगल चीज बर्गर में करीब 303 कैलोरी होती हैं। ऐसे में रोज बर्गर खाना आपकी सेहत को खराब कर सकता है। एक दिन में 400 कैलोरी बर्न करने के लिए आपको साइक्लिंग, रनिंग, स्विमिंग और रस्सी कूदने जैसी कार्डियो एक्सरसाइज 30 से 45 मिनट से ज्यादा समय तक करनी होगी। अगर आप ये नहीं कर पाएं तो करीब 7000 कदम आपको चलना पड़ेगा।

इस तरह से सेलिब्रेट करें ये खास दिन

जब बात हो खास दिन की तो उसे सेलिब्रेट करना तो बनाता है। अगर आप भी नेशनल डबल चीज बर्गर डे सेलिब्रेट करने का मन बना चुकी हैं तो आपके पास इसके लिए कई शानदार ऑप्शन हैं। इस स्पेशल डे पर आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के लिए एक बर्गर पार्टी अरेंज कर सकती हैं। इसमें आप डबल चीज बर्गर के साथ ही बर्गर की अलग-अलग वैरायटी रखें। इसी के साथ आप कुछ सामाजिक कार्य भी कर सकते हैं। इस दिन आप अपनी पॉकेट के अनुसार डबल चीज बर्गर गरीब बच्चों को बांट सकते हैं।

आप नहीं जानते होंगे से फैक्ट्स

लगभग 70% अमेरिकन अपने चीज बर्गर में अमेरिकी चीज पसंद करते हैं।
About 70% of Americans prefer American cheese in their cheese burgers

लगभग 70% अमेरिकन अपने चीज बर्गर में अमेरिकी चीज पसंद करते हैं।

50 अरब से ज्यादा बर्गर अमेरिकी खाते हैं हर साल।

75 से अधिक हैमबर्गर हर सेकंड बेचता है मैकडॉनल्ड्स।

6.48 मिलियन बर्गर प्रतिदिन मैकडॉनल्ड्स बेच देता है दुनियाभर में।