सर्व-3-4 तैयारी में समय-15 मिनट बनने का समय –25 मिनट
सामग्री :
- लौकी 1 किलो,
- फ्रोजन मटर 1 कप,
- टमाटर (छिले) 3-4,
- बटर 2 बड़े चम्मच,
- दालचीनी 2 इंच,
- धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच,
- सौंफ पाउडर ½ छोटा चम्मच,
- ताजी धनिया पत्तियां (कटी)
- पुदीने की पत्तियां (कटी)
- 1 छोटा चम्मच,
- कालीमिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच,
- नमक स्वादानुसार,
- क्रीम ½ कप।
विधि :
स्टेप 1. प्रेशर कुकर में बटर गरम करें। इसमें दालचीनी डालें जब इसकी खुशबू आने लगे तब इसमें लौकी और मटर डालकर 2 मिनट तक भूनें।
स्टेप 2. अब सारी सामग्री (सिर्फ क्रीम छोड़कर) को एक-एक करके 2 मिनट के लिए भून लें।
स्टेप 3. इसमें एक कप पानी डालकर कुकर को बंद करें और एक सीटी आने तक पकाएं।
स्टेप 4. अब कुकर को ठंडा होने दें और सारी सामग्री बाहर निकालें। अब इसे छान लें और सूप निकाल लें।
स्टेप 5. इसमें क्रीम डालें और पुदीने की ताजी पत्ती के साथ सर्व करें।
सर्व-2-4 तैयारी में समय-15 मिनट बनने का समय-25 मिनट
