सर्व-2-4  तैयारी में समय-15 मिनट बनने का समय-25 मिनट

सामग्री :

  • एसपेरेगस 300 ग्राम,
  • बादाम 10-12,
  • नमक  स्वादानुसार,
  • बटर 2 बड़े चम्मच,
  • प्याज (मध्यम आकार की कटी) 1,
  • मैदा 2 बड़े चम्मच,
  • काली मिर्च (कुटी) 4-5,
  • दूध 2 कप।

विधि :

स्टेप 1.

  1. एसपेरेगस को छील कर तने वाला हिस्सा हटा दें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
  2.  थोड़ा सा सजावट के लिए बचाकर रखें।
  3. अब इसे उबलते हुए नमक के पानी में डालकर 1 से 2 मिनट के लिए रखें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

स्टेप 2.

  1. उबलते हुए पानी में बाकी एसपेरेगस को 2 से 3 मिनट डालें।
  2. फिर ठंडे पानी से धोकर ब्लैंडर में पीसकर प्यूरी बनाएं।

स्टेप 3.

  1. ड्राई बादाम को हल्की आंच पर गरम करें,
  2. जब तक कि उसका रंग बदल ना जाए। 
  3. अब इसे उतारकर टुकड़े करें।

स्टेप 4.

  1. एक नॉनस्टिक पैन में बटर पिघलाएं। 
  2. अब इसमें प्याज  डालकर हल्की आंच पर धीरे-धीरे तब तक चलाते रहें
  3. जब तक  वो मुलायम ना हो जाए। 
  4. अब आटा डालकर एक मिनट के लिए पकाएं।
  5. फिर इसमें सब्जियों का रस मिलाते जाएं ताकि गांठे ना
  6. बनें।
  7. अब इस मिश्रण को उबाल लें।

स्टेप 5.

  1. धीमी आंच पर इसे 2 से 3 मिनट तक पकाएं जब तक वो गाढ़ा ना हो जाए।
  2. अब एसपेरेगस के ऊपर नमक और कुटी काली मिर्च डालें।

स्टेप 6.

  1. अब दूध डालकर 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं लगातार चलाते रहें।

स्टेप 7.

  1. अब बचाए हुए एसपेरेगस और बादाम से गार्निशिंग करें। 

(रेसिपी बॉय शेफ संजीव कपूर)