कैरेट पनीर
सामग्री:
- गाजर की लंबी कटी फांकें 1 कप
- पनीर के चौकोर टुकड़े 1 कप
- अदरक पेस्ट 1 छोटा चम्मच
- लंबी कटी हरी मिर्च 5-6 टुकड़े
- नमक स्वादानुसार
- जीरा 1 छोटा चम्मच
- अमचूर
- पाउडर ½ छोटा चम्मच
- पिसी लाल मिर्च ½ छोटा चम्मच
- ऑयल 1 बड़ा चम्मच।
विधि:
- कड़ाही में तेल गरम करें।
- जीरा, काली मिर्च व अदरक पेस्ट डालकर भूनें।
- गाजर की फांकें व नमक डालकर चलाएं।
- मंदी आंच पर ढककर 5 मिनट तक पकाएं।
- हरी मिर्च, पनीर, किशमिश व सभी मसाले मिलाकर अच्छी तरह भून लें।
टोफू कैप्सिकम रेसिपी के लिए इस लिंक पर जाएं-
टोफू केैप्सिकम

सामग्री:
- टोफू के चौकोर टुकड़े 1 कप
- लंबी कटी शिमला मिर्च 1 कप
- टमाटर का प्यूरी ½ कप
- अदरक पेस्ट 1 छोटा चम्मच
- जीरा 1 छोटा चम्मच
- साबुत लाल मिर्च 2
- काली मिर्च 7-8
- बड़ी इलायची 1
- नमक स्वादानुसार
- हल्दी ½ छोटा चम्मच
- तेल 1 बड़ा चम्मच
- बारीक कटा
- धनिया 1 बड़ा चम्मच
- फेंटा हुआ दही ½ कप
- ताजा क्रीम 1 बड़ा चम्मच
विधि:
- प्रेशर कुकर में ऑयल गरम करके जीरे का छौंक लगाएं।
- जीरा चटकने पर साबुत लाल मिर्च, काली मिर्च, बड़ी इलायची व अदरक पेस्ट डालकर भूनें।
- टमाटर ब्यूरी, शिमला मिर्च, नमक व हल्दी डालकर मंदी आंच पर पकाएं।
- जब मिश्रण कड़ाही छोडऩे लगे और शिमला मिर्च मुलायम हो जाए तब दही, क्रीम व टोफू के टुकड़े मिलाकर थोड़ा और भूनें।
दम अरबी

सामग्री:
- छोटी अरबी 500 ग्राम
- लंबी पतली फांकों में कटा प्याज 1 कप
- बारीक कटा अदरक 1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच
- गरम मसाला ½ छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर ½ छोटा चम्मच
- कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच
- कटा धनिया 1 बड़ा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- अजवायन ½ छोटा चम्मच
- ऑयल अवश्यकतानुसार
विधि:
- अरबी को छीलकर धो लें, कांटे से गोदकर नमक मिले पानी में आधा घंटे के लिए भिगो दें।
- फिर से धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें।
- फ्राई पैन में ऑयल गरम करके मंदी आंच पर सुनहरी करें।
- कड़ाही से निकालकर रख लें।
- कड़ाही में तेल गरम करके प्याज ब्राउन होने तक भूनें।
- अजवायन डालकर चलाएं।
- उसके बाद तली हुई अरबी, अदरक, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर व गरम मसाला डालें।
- आवश्यकतानुसार थोड़ा-सा पानी मिलाकर पकाएं।
- तैयार अरबी बर्तन में निकाल लें।
- कुकर में रेत गरम करके अरबी का बर्तन उसमें रखें।
- कुकर बंद करके आंच से उतारें।
- आधा घंटा अरबी दम होने दें।
- कुकर खोलकर दम अरबी का बर्तन निकालें।
- अरबी पर हरा धनिया बुरक दें।
मूंग पोटैटो रेसिपी के लिए पढ़ें अगला लिंक
मूंग पोटेटो

सामग्री:
- मनचाहे आकार में कटे आलू 1 कप
- साबुत मूंग ½ कप
- प्याज पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
- लहसुन पेस्ट ½ छोटा चम्मच
- अदरक पेस्ट 1 छोटा चम्मच
- कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच
- कटा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच
- जीरा 1 छोटा चम्मच
- साबुत काली मिर्च 8-10
- लौंग 4-5
- नमक स्वादानुसार
- गोल लाल मिर्च 1
- लाल मिर्च पाउडर 1/4
- छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर ½ छोटा चम्मच
- ऑयल 2 बड़े चम्मच
विधि:
- मूंग को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें
- जिससे वह अच्छी तरह फूल जाए।
- कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच ऑयल गरम करें।
- जीरा, काली मिर्च, लौंग व गोल लाल मिर्च डालें।
- जीरा लाल हो जाने पर प्याज, लहसुन व अदरक का पेस्ट डालकर भूनें।
- हरी मिर्च, नमक व सभी मसाले मिला लें।
- अलग कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच ऑयल गरम करके आलू, नमक व मूंग डालकर भूनें और मंदी आंच पर ढककर पकाएं।
- ढक्कन में पानी भर दें, जिससे सब्जी जले नहीं।
- बीच-बीच में चलाती रहें, जब आलू व मूंग दोनों गल जाएं तब तैयार मसाला मिलाकर भून लें, हरा धनिया मिला लें।
अगले लिंक में पढ़ें स्वीट कॉर्न कैबेज रेसिपी
स्वीट कॉर्न कैबेज

सामग्री:
- फ्रोजन स्वीट कॉर्न ½ कप
- बारीक कटी पत्तागोभी 1 कप
- जीरा 1 छोटा चम्मच
- साबुत काली मिर्च 6-7
- लौंग 3-4
- बड़ी इलायची 1
- नमक स्वादानुसार
- पिसी लाल मिर्च ½ छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर ½ छोटा चम्मच
- गरम मसाला ½ छोटा चम्मच
- कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच
- मक्खन 1 बड़ा चम्मच
- हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच
विधि:
- कड़ाही में मक्खन पिघलाएं।
- जीरा, काली मिर्च, लौंग व बड़ी इलायची भूनें।
- पत्तागोभी व स्वीटकॉर्न डालकर नमक व हरी मिर्च मिलाएं।
- मंदी आंच पर ढककर पकाएं।
- गल जाने पर सभी मसाले मिलाकर भून लें।
- हरा धनिया बुरक दें।
ये भी पढ़ें-
वॉलनट से बनाएं ये टेस्टी और हैल्दी रेसिपीज़
किड्स के लिए करें ये क्रिएटिव कुकिंग
किड्स के लिए करें ये क्रिएटिव कुकिंग
घर पर बनाएं टेस्टी ब्रेड पिज्जा
ब्रेकफास्ट में बनाएं हैल्दी प्लान्ट सेैंडविच
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
