पिंपल्स सिर्फ चेहरे का अट्रैक्शन ही फीका नहीं करते बल्कि कॉन्फिडेंस को भी कम करते हैं। पिंपल से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं बाजार में मिलने वाले क्रीम का सहारा लेती है, जिससे पिंपल्स कम तो हो जाते है पर उनके निशान रह जाते हैं । ऐसा न हो इसके लिए जरूरी है कि नैचुरल तरीके से चेहरे को पिंपल फ्री और ग्लोइंग बनाएं ।
- त्वचा चमकदार हो तो किसी भी सौंदर्य प्रसाधन की आवश्यकता नहीं रह जाती। त्वचा को स्वस्थ व निरोगी रखें।
- छुआरे की गुठली पत्थर पर घिसकर इसका लेप मुंहासों पर लगाएं। एक घंटे बाद धो डालें।
- मसूर की दाल को बारीक पीसकर, दूध में मिलाकर गाढ़ा लेप बना लें। इस लेप को मुहांसों पर लगाएं और थोड़ी देर बाद पानी से धो डालें।
- एक बादाम सुबह पानी में डालकर रखें। शाम को छिलका हटाकर पत्थर पर घिसकर लेप बना लें। इसमें 10-15 बूंद नींबू का रस टपका दें और बराबर मात्रा में ग्लिसरीन मिला लें। इसे चेहरे पर लेप करें और घण्टे भर बाद कुनकुने पानी से धो डालें।
- एक तोला मलाई में चौथाई नींबू निचोड़कर रोजाना मुंह पर लगाने से चेहरे का रंग साफ होगा और मुहांसे खत्म होजाएंगे। गीले मुहांसों पर लगाएं। शंख को साफ पत्थर पर पानी के साथ घिसकर कील-मुंहासों पर लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं।
- मुहांसे होने पर कब्ज नहीं होना चाहिए और गरम तले हुए तथा मिर्च-मसालेदार पदार्थ नहीं खाने चाहिए। सुबह-शाम दोनों वक्त शौच अवश्य जाना चाहिए।मुल्तानी मिट्टी के साथ मेंहदी और आंवला भिगोकर रख दें, सुबह सबको मिलाकर उसमें पिसी हुई हल्दी, दही, मक्खन, जौ का आटा, गेहूं का महीन पिसा हुआ आटा, चने का आटा, मकई का आटा मिलाकर (आधा-आधा मुट्ठी) लेप बनाकर मुहासों पर लगायें।
- त्रिफला चूर्ण में बेसन और हल्दी मिलाकर यह लेप मुंहासों पर लगाएं।
- फिटकरी और काली मिर्च समान मात्रा में पीसकर गाढ़ा लेप मुंहासे पर लगाएं। अच्छा हो यदि साथ ही चन्दन भी घिस लें। रात को लेप लगाकर सो जायें और सुबह मुंह धोलें फिर हल्की-सी क्रीम लगा लें।
- लाल चन्दन, जायफल तथा कालीमिर्च समान भाग में लेकर पानी में पीसकर लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें
योग से तन और मन का सौंदर्य निखारेें
घरेलू नुस्खे अपनाएं और पाएं दमकती त्वचा
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
