• छुहारे की गुठली सिरके के साथ पत्थर पर घिसकर इसका लेप मुंहासों पर लगाएं। एक घंटे बाद धो दें।

 

  • बारीक पिसी हुई मसूर की दाल को दूध में मिलाकर गाढ़ा लेप बना लें। इस लेप को मुहांसों पर लगाएं और थोड़ी देर बाद पानी से धो दें।

 

  • पानी में रातभर भिगोए हुए बादाम का छिलका हटाएं और पत्थर पर घिसकर लेप बना लें। इसमें 10-15 बूंद नींबू का रस मिलाएं। बराबर मात्रा में ग्लिसरीन मिलाकर इस लेप को चेहरे पर लगाएं। 1 घंटे बाद गुनगुने पानी से धोएं।

 

  • लाल चन्दन, जायफल तथा काली मिर्च को समान भाग में लें। इन्हें पानी में पीसकर मुंहासों पर लगाएं। मुहांसे जल्दी ठीक हो जाते हैं।

 

  •  मलाई में नींबू निचोड़कर रोजाना मुंह पर लगाने से चेहरे का रंग साफ होगा और मुहांसे खत्म हो जाएंगे।

 

  • शंख को साफ पत्थर पर पानी के साथ घिसकर कील-मुंहासों पर लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं।

 

  • मुल्तानी मिट्टी के साथ मेंहदी और आंवला को भिगोकर रख दें। सुबह उसमें पीसी हुई हल्दी, दही, जौ का आटा, गेहूं का महीन पिसा हुआ आटा, चने का आटा, मकई का आटा मिलाकर लेप बनाकर उसको मुहासों पर लगायें।

 

  • त्रिफला चूर्ण में बेसन और हल्दी मिलाकर, लेप मुंहासों पर लगायें।

 

  • फिटकरी और कालीमिर्च समान मात्रा में पीसकर गाढ़ा लेप मुंहासे पर लगायें। अच्छा हो यदि साथ ही चन्दन भी घिस लें। रात को लेप लगाकर सो जाएं। सुबह चेहरा धोकर हल्की-सी क्रीम लगा लें।

 

  • मुहांसे होने पर कब्ज नहीं होनी चाहिए। तले हुए तथा मिर्च-मसालेदार पदार्थ नहीं खाने चाहिए।