इलेक्ट्रिक ग्रिल

 1-राइस कुकर विद स्टीम ट्रे

इलेक्ट्रिक ग्रिल
5 हैल्दी किचन एप्लाइंसेज 7

स्वास्थ्य की दृष्टि से ओस्टर का यह राइस कुकर विद स्टीम ट्रे भी प्रभावी साबित हो सकता है। नॉन स्टिक पॉट वाले इलेक्ट्रिक कुकर की क्षमता 3.6 लिटर है। इसके पॉट के साथ टैम्पर्ड ग्लास लिड दिया गया है। इसमें ऑटोमैटिक कीप वॉर्म फंक्शन होने की वजह से इसमें खाना घंटों तक गर्म बना रहता है। इसके कूल टच हैंडल की वजह से यह इस्तेमाल में भी आसान है। इसमें मौजूद कुकिंग इंडिकेटर लाइट आपका खाना पक जाने का संकेत देती है। यह मल्टी फंक्शन भी है, यानी इसमें एक बार में दो प्रकार के व्यंजन पका सकते हैं। हैल्दी कुकिंग के लिए इसमें स्टीम ट्रे दी हुई है, जिसमें आप वेजीटेबल्स, कॉर्न, चिकन और फिश आदि स्टीम कर सकती हैं। इसके साथ मैजरिंग कप और स्पून भी दिया गया है। इसकी पॉवर कंजंप्शन 220 वॉट है। इसकी कीमत 2000 रुपये के लगभग है।

 

 अगले पेज पर पढ़ें  ऑक्सीफ्रायर के बारे में —–

2-केनस्टार ऑक्सीफ्रायर

इलेक्ट्रिक ग्रिल
5 हैल्दी किचन एप्लाइंसेज 8

फूड लवर्स के लिए हैल्दी एप्लाइंसेज का यह आक्सीफ्रायर एक अच्छा विकल्प है। आप इसमें ऑयल के बिना लज़ीज और हैल्दी फूड तैयार कर सकते हैं। इसमें खाना गर्म हवा से पकता है। इसमें हिडन हैंडल, टाइमर सेटिंग, एलईडी इंडिकेटर, पॉवर कॉर्ड, फूड बास्केट और टेम्परेचर सेटिंग जैसे फीचर्स हैं। इसके फूड बास्केट की क्षमता 3 लीटर है। इसमें कई तरह के ऑयल फ्री स्नैक्स, मफिंस, वेजिटेबल कवाब, रोस्टेड चिकन और विभिन्न इंडियन फूड आदि बन जाएगा। इसमें 100 से अधिक व्यंजन बनाए जा सकते हैं। इसका पावर कंजंप्शन 1500 वॉट है।  इसकी कीमत 6000 रुपये के लगभग है।

 अगले पेज पर पढ़ें  हैलोजन ओवन के बारे में —–

3-हैलोजन ओवन

इलेक्ट्रिक ग्रिल
5 हैल्दी किचन एप्लाइंसेज 9

हैलोजन ओवन भी हैल्दी फूड के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यह माइक्रोवेव का आधुनिक रूप है। इस मल्टी फेक्शनल कुकिंग एप्लाइंस में आप बिना ऑयल या नाममात्र ऑयल में कई लज़ीज व्यंजन बना सकते हैं। यह पोर्टेबल एप्लाइंस है इसलिए इसके रख रखाव में दिक्कत भी नहीं आती है। इसके दो फंक्शन मुख्य हैं- एक तो हैलोजन क्यूब रेडिएशन, जो डायरेक्ट हीटिंग का काम करता है। दूसरा फंक्शन है डिजिटल एंड इंफ्रारेड किरणें, जो खाने को कम समय में पकाती हैं। इसमें रोस्ट, बार-बे-क्यू, ग्रिल, एयर ड्राई और एयर फ्राई हो जाता है। इसकी बॉडी मजबूत है और यह रख-रखाव में भी आसान है। इसकी कीमत 9000 रुपये के करीब है।

 अगले पेज पर पढ़ें  इलेक्ट्रिक ग्रिल के बारे में —–

4-इलेक्ट्रिक ग्रिल

इलेक्ट्रिक ग्रिल
5 हैल्दी किचन एप्लाइंसेज 10

 जीरो ऑयल के साथ अगर टेस्टी सैंडविच, ग्रिल, पोटेटो, और ग्रिल फिश आदि का स्वाद उठाना चाहते हैं तो वंडरशेफ का यह इलेक्ट्रिक ग्रिल आप अपने घर ला सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक ग्रिल की प्लेट्स नॉनस्टिक से बनी हैं। इसलिए इसमें ऑयल की जरूरत नहीं पड़ती है। इसका पॉवर कंजंप्शन 7000 वॉट हैै। इसकी कीमत 1400 रुपये के लगभग है।

  अगले पेज पर पढ़ें  जीरो ऑयल माइक्रोवेव ओवन के बारे में —–

5-जीरो ऑयल माइक्रोवेव ओवन

इलेक्ट्रिक ग्रिल
5 हैल्दी किचन एप्लाइंसेज 11

 


हार्ट, ओबेसिटी और डायबटीज के शिकार लोगों के लिए पैनासॉनिक का यह जीरो ऑयल माइक्रोवेव काफी प्रभावी साबित हो सकता है। इसमें कुक, ग्रिल, बेक और ऑयल फ्री जैसे ऑप्शन हैं। वेपरक्लीन एंड डक्ट टेक्नोलॉजी से बने इस माइक्रोवेव में 131 के लगभग प्रीलोडेड ऑटो मैन्यूज भी दिए गए हैं। इसमें बिना घी, तेल या किसी भी प्रकार के ऑयल के बिना इंडियन और कॉन्टिनेंटल फूड तैयार किया जा सकता है। इस कंवेक्शन मॉडल की क्षमता 27 लिटर है। इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील से बनी है। इसका पॉवर कंजंप्शन माइक्रोवेव 1400 वॉट, ग्रिल 1400 वॉट, कंवैक्शन 2400 वॉट है। इसकी कीमत 14,000 रुपये के लगभग है। 

ये भी पढ़ें-

जानें क्या है अंतर एयरफ्रायर, माइक्रोवेव और हैलोजन में 

ऐसे बनाएं अपनी कुकिंग को मज़ेदार

ऐसे करें इलेक्ट्रिक तंदूर का सही इस्तेमाल

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।