Kitchen Appliances: ब्रेकफास्ट यानी सुबह का नाश्ता हमारे दिन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। सुबह के समय में हैल्दी और हैवी नाश्ता करना चाहिए। आजकल बाजार में कई ऐसे किचन एप्लाइंसेज उपलब्ध हैं जिनमें आप कम समय में स्वादिष्ट नाश्ता तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानें, ऐसे कौन से किचन एप्लाइंसेज हैं जिन्हें आप अपने किचन में शामिल कर सकते हैं।
Also read: जानिए कुंभ के दौरान कौन कौन से ग्रह माने जाते हैं महत्वपूर्ण
कॉफी मेकर
अगर आप कॉफी पीने के शौकीन हैं तो फिलिप्स का यह कॉफी मेकअर भी अपने ब्रेकफास्ट शैडयूल में शामिल कर सकते हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन में तैयार किए गए इस कॉफी मेकर की बॉडी मैटल फिनिशिंग की है। इसके जार की कैपेसिटी 1.2 लीटर है यानी 10 से 15 कप तक कॉफी इसमें तैयार की जा सकती है और साथ ही स्टोर भी। इसमें लाइट गाइडेंस के साथ वॉटर लैवेल इंडीकेटर और एलईडी पॉवर स्विच दिया हुआ है। इसमें डिटैचेबल फिल्टर होल्डर दिया हुआ है और यह साफ-सफाई में भी बेहद आसान है। इसका पॉवर कंजंप्शन 1000 वॉट है। इसकी कीमत 2677 रुपये के लगभग है।
कोल्ड प्रेस जूसर
हैल्दी जूस के लिए आप उषा का यह मॉडल चुन सकती हैं। इसमें आम जूसर के मुकाबले गाढ़ा जूस निकलता है। इसमें फल, सब्जियों के अलावा गन्ने जैसी कड़े फल का भी जूस निकल सकता है। यह इस्तेमाल में आसान है। इसमें 75 मिमी का फुल माउथ फीडर ट्यूब दिया गया है। इसमें स्मार्ट कैप और 2 जार दिए गए हैं, पल्प और जूस कंटेनर। इसे एक बार में अधिकतम 30 मिनट तक ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी स्पीड 65 आरपीएम और पॉवर कंजंप्शन 240 वॉट है। इसमें फाइन, कोर्स और डैजर्ट फिल्टर जैसे 3 फिल्टर उपलब्ध हैं। इसकी कीमत 21,000 रुपये के लगभग है।
हैंड ब्लैंडर
सुबह के नाश्ते में अगर आप टेस्टी शेक्स पीना पसंद करते हैं तो महाराजा व्हाइट लाइन का यह हैंड ब्लैंडर भी एक अच्छा ऑप्शन है। इस ब्लैंडर में डिफरेंट तरह के शेक्स के अलावा क्रीम और अंडा आदि फेंटने के अलावा डिफरेंट तरह के डिप्स भी बना सकते हैं। इसकी बॉडी प्लास्टिक की बनी है और इसमें डिटैचेेबल पाटर्स दिए हुए हैं। इस इलेक्ट्रिक ब्लैंडर में सुपर शार्प ब्लेड्स दिए हुए हैं और मैनुअल होने के साथ इसका पॉवर कंजंप्शन 350 वॉट है। यह साफ-सफाई में बेहद आसान है।
इसकी कीमत 800 रुपये के करीब है।
3-इन-1 ब्रेकफास्ट सैट
प्रिंगल का यह 3-इन-1 टीम ब्रेकफास्ट सेट आपके लिए एक हैल्पिंग हैंड भी बन सकता है। इसमें 9 लीटर का मिनी टोस्टर ओवन विद कॉफी व टी मेकर दिया हुआ है। इसमें एक बार में 4 पीस सेट टोस्ट, सैंडविच, बन आदि बेक व टोस्ट और उसी के साथ 4 से 6 कप काफी या चाय तैयार किया जा सकता है। यानी 15 मिनट के अंदर एक साथ कॉफी, टी और ब्रेकफास्ट तैयार हो जाता है। इसके अलावा इसमें ढक्कन सहित एक पैन भी दिया हुआ है जिसमें आप अंडे, चावल और सब्जी आदि बना व फ्राई कर सकते हैं। इसमें रिमूवेबल क्रंब ट्रे दी हुई है। इसमें नॉन स्टिक ग्रिडिल, बेकिंग ट्रे, अप-डाउन, सिलेक्टर स्विच, अटैचड निप और स्कूप दिया गया है। इसमें टोस्टर ओवन विद टाइमर, बेक ब्रॉयल और रोस्ट जैसे सैटिंग ऑप्शन भी हैं।
इसकी कीमत: लगभग 4,000 रुपये है।
ब्रेकफास्ट सैंडविच मेकर

सुबह कम समय में हैल्दी और डिलीशियस ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठाने के लिए आप हैमिल्टन बीच का यह इलेक्ट्रिक सैंडविच मेकर भी अपने घर ला सकते हैं। इसमें सैंडविच के साथ बर्गर, बिस्किट और मङ्क्षफस भी आसानी से बनाए जा सकते हैं। इसमें समय भी ज्यादा नहीं लगता है। इसमें 5 मिनट में घर बैठे बाहर जैसे क्रिस्पी सैंडविच, हैम सैंडविच, एग सैंडविच, चीज़ सैंडविच और चैडर या वैजी सैंडविच आदि का स्वाद उठा सकते हैं। इसकी बॉडी नॉन स्टिक कोटेड है और यह रख-रखाव में भी बेहद आसान है। इसमें ऑन-ऑफ का बटन दिया हुआ है। यह छोटा होने की वजह से जगह भी कम घेरता है। इसमें डी-अटैचेेबल पार्टस हैं जो कि साफ-सफाई में आसान हैं।
इसकी कीमत 4,800 रुपये के लगभग है।
एग कूकर
सुबह के हैल्दी नाश्ते में अगर आप अंडा खाना पसंद करते हैं तो आप ब्लैक डैकर का यह एग कुकर भी अपने घर ला सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक एग कुकर में अंडों के लिए 6 कुकिंग रैक्स, 2 एग पोचर, बेस, ट्रांसपैरेंट कवर, 80 एमएल का मैजरिंग कप विद एग पिकर दिया हुआ है। यह ऑटोमेटिक है और अंडे उबल जाने पर यह अपने आप बंद हो जाता है। इसका पॉवर कंजंप्शन 280 वॉट है। इसकी कीमत 1890 रुपये के करीब है।
ग्रिल सैंडविच मेकर
अगर आप ब्रेकफास्ट में ग्रिल फूड का स्वाद उठाना चाहते हैं तो फूड लवर्स के लिए केनस्टार का यह ग्रिल सैंडविच मेकर भी प्रभावकारी साबित हो सकता है। इसमें आप ग्रिल सैडविच के अलावा कवाब, पनीर टिक्का और ग्रिल चीज सैंडविच आदि भी बना सकते हैं। यह पोर्टेबल होने के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन में उपलब्ध है। इसकी बॉडी नॉन स्टिक कोटेड होने के साथ हीट रजिस्टेंट भी है यानी यह इस्तेमाल के दौरान कूल रहता है। साथ ही इसमें कूल टच हैंडल है। इसमें नॉन स्टिक फिक्सड ग्रिल प्लेट्स और नियॉन रेडी-टू-कुक इंडिकेटर दिया हुआ है। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहतर है क्योंकि इसमें कम ऑयल में ही स्वादिष्ट स्नैक्स तैयार हो जाते हैं।
इसकी कीमत 1200 रुपये के करीब है।
रोटी एंड परांठा मेकर
सुबह के हैवी नाश्ते में अगर आप रोटी या परांठा खाना पसंद करते हैं तो आप प्रेस्टीज का यह रोटी मेकर भी अपने किचन में शामिल कर सकते हैं। स्टैनलेस स्टील से बने इस रोटी मेकर के अंदर की प्लेट नॉन स्टिक कोटेड है। इसमें आप रोटी व परांठा के अलावा पापड़ आदि भी सेक सकते हैं। इसमें एडजस्टेबल सेटिंग थर्मोसेट और इंडीकेटर जैसे फीचर भी दिए गए हैं। इसमें मिनटों में मुलायम रोटी व क्रिस्पी परांठे तैयार हो जाते हैं।
इसकी कीमत 1900 रुपये के करीब है।
टोस्टर
ब्रेकफास्ट में अधिकतर लोग टोस्ट खाना पसंद करते हैं। तो क्रिस्पी टोस्ट के लिए आप बजाज का यह टोस्टर भी अपने घर ला सकते हैं। इस टू स्लाइड पॉप अप टोस्टर के साथ विभिन्न ब्राउनिंग सेटिंग के ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिसमें आप अपनी पसंद के अनुरूप टोस्ट को क्रिस्प कर सकती हैं। इसमें समय भी बहुत ज्यादा
नहीं लगता है। 2-3 मिनट में इसका पॉवर कंजंप्शन 750 वॉट है।
इसकी कीमत 1200 रुपये के करीब है।
