कपड़ों में लगे रंग को कैसे छुड़ाएं
रंगों के इस त्योहार में हमें जितना एक - दूसरे को रंग लगाने में मजा आता है, उतनी ही मुश्किल हमारे नए कपड़ों से रंग निकालने में होती हैं।
Holi Colour Removal Tips: रंगों के त्योहार होली में हमें जितना एक-दूसरे को रंग लगाने में मजा आता है, उतनी ही मुश्किल हमारे कपड़ों से रंग निकालने में होती हैं। कई लोग अपने नए कपड़े पहनकर होली खेलते हैं और बाद में उसे फेंक देते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि कपड़ों से रंग निकालना आसान नहीं है। हालांकि, अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि हम आज आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने वाले हैं, जिससे आप बेहद आसान तरीके से अपने कपड़ों से रंग छुड़ा सकते हैं।
Holi Colour Removal: दही

हमने बचपन से ही देखा है कि जब भी हमारे कपड़े में कोई दाग लग जाती थी, तो हमारी दादी और नानी उस कपड़े के ऊपर खट्टी दही डालकर उसे धूप में सुखाने के लिए छोड़ देती थी और कुछ घंटों बाद उसी कपड़े को जब रगड़कर धोती थी, तो उसके ऊपर लगा सभी रंग निकल जाता था। आप भी होली खेलने के बाद अपने कपड़ों पर गाढ़ी दही डालकर उसे कुछ देर के लिए धूप में छोड़ दीजिएगा। फिर कुछ घंटों बाद उसे किसी अच्छे साबुन से रगड़ कर धो लीजिएगा। ऐसा दो तीन बार करने से कपड़ो पर लगा रंग जरूर निकल जाएगा।
रिमूवल डाई

आजकल आपकी मुश्किलें आसान करने के लिए कई चीज़ें बाजार में उपलब्ध है। ऐसे में रंग छुड़ाने के लिए भी रिमूवल डाई नाम की एक डाई मौजूद है, जिसकी मदद से आप जिद्दी से जिद्दी दाग आसानी से निकाल सकती है। लेकिन, एक बात का ध्यान रखिएगा कि इस डाई का उपयोग करने से आपके कपड़े की गुणवत्ता जरूर खराब हो सकती है। इसलिए इसे बेहद संभलकर इस्तेमाल करना होगा।
विनेगर

हम जब कपड़ों से रंग निकालने की कोशिश करते हैं, तो कई तरह के उपाय आजमाते हैं। ऐसे में यह बात लाजमी है कि आपके महंगे कपड़ों की चमक फीकी पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने कपड़ों के ऊपर हल्का विनेगर डालकर उसे कुछ देर के लिए पानी में छोड़ दे, तो आपके कपड़ो की गुणवत्ता बिल्कुल खराब नहीं होगी। इस बात का ध्यान रखें कि विनेगर का उपयोग सिर्फ कॉटन के कपड़ों पर किया जाता हैं।
बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है, जो आपके कपड़े के ऊपर लगे खराब से खराब दाग धब्बों को चुटकियों में निकाल सकती है। इसके लिए आपको एक बाल्टी में गर्म पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा डालना होगा। फिर अपने रंगे हुए कपड़े कुछ घंटों के लिए बाल्टी में डाल दीजिए। इसके बाद आप अपने कपड़ों को पानी से निकालकर उसे किसी अच्छे साबुन से मलमल कर साफ करिएगा, तो यकीनन आपके कपड़े का रंग निकल जाएगा।
नींबू

वैसे कुछ लोग होली में काफी कम रंग का प्रयोग करते हैं। ऐसे में अगर आप के कपड़ो पर छुटपुट रंग के धब्बे लगे हैं, तो आप नींबू के रस से उसे निकाल सकते हैं। आप नींबू का जूस निकालकर उसे अपने कपड़ों पर अच्छी तरह से लगा दीजिए। फिर कपड़ों को थोड़ी देर बाद गर्म पानी से धो लीजिएगा तो आपके कपड़ों का रंग निकल जाएगा। इस बात का ध्यान रखिएगा कि नींबू का रस सिर्फ कपड़े के हल्के रंगों को निकाल सकता हैं।
डिश वॉश जेल

आपको जानकर हैरानी होगी कि आप अपने कपड़ों पर लगे रंग को डिश वॉश जेल से भी निकाल सकते हैं। क्योंकि इसमें हार्ड केमिकल का इस्तेमाल होता है, जो आपके कमरे के रंगों को तुरंत निकाल सकता है। इसके लिए आपको एक गर्म पानी के बाल्टी में दो चम्मच डिश वॉश जेल डालना होगा और उसके बाद अपने कपड़ों को कुछ घंटों के लिए उसमें भिगो दें। फिर कपड़ों को निकालकर अच्छे से रगड़कर धोने से आपके कपड़े का रंग निकल जाएगा।