how to remove holi colour stain from clothes
how to remove holi colour stain from clothes

Overview: होली के दाग कपड़ों से होंगे छूमंतर, इस 1 वायरल घोल से करें साफ

Holi Colour Stain Removal Hacks: होली खेलने के बाद कपड़ों का जो हाल होता है, उन्हें देखकर दिमाग खराब ही हो जाता है। होली में कई बार लोग आपके अच्छे कपड़ों को भी खराब कर सकते हैं। अगर गलती से आप अपनी कोई महंगी टी-शर्ट या फिर कोई शर्ट पहनकर बाहर निकल गए, तो आपके कपड़े खराब होना पक्का है। इन दागों को साफ करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। अगर आपके महंगे कपड़ों पर भी होली के रंगों का दाग लग गया है, तो उन्हें आप एक वायरल हैक की मदद से साफ कर सकते हैं। आइए जानें, होली के बाद कपड़ों के दाग कैसे साफ करें?

Holi Color Stain DIY: होली खेलने के बाद कपड़ों का जो हाल होता है, उन्हें देखकर दिमाग खराब ही हो जाता है। होली में कई बार लोग आपके अच्छे कपड़ों को भी खराब कर सकते हैं। अगर गलती से आप अपनी कोई महंगी टी-शर्ट या फिर कोई शर्ट पहनकर बाहर निकल गए, तो आपके कपड़े खराब होना पक्का है। इन दागों को साफ करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। अगर आपके महंगे कपड़ों पर भी होली के रंगों का दाग लग गया है, तो उन्हें आप एक वायरल हैक की मदद से साफ कर सकते हैं। आइए जानें, होली के बाद कपड़ों के दाग कैसे साफ करें?

सामग्री

  1. नींबू
  2. वॉशिंग पाउडर
  3. इनो
  4. विनेगर
  5. नमक

कैसे बनाएं घोल

इसके लिए आपको सबसे पहले क्लीनिंग लिक्विड तैयार करना है। सबसे पहले एक बर्तन में नींबू का रस निकाल लें। इसमें नमक और विनेगर भी मिला लें। इसी मिश्रण में वॉशिंग पाउडर और ईना भी मिला लें। इस घोल में पानी में डालें और उसमें अपने गंदे कपड़ों को भी डाल लें। इसे 10 मिनट के लिए इन्हें भिगोकर रखें। अब इसे गैस पर गरम करें। एक उबाल आने पर कपड़ों को इसमें से निकाल लें। 

कैसे साफ करें दाग

how to clean stains
how to clean stains

एक बाल्टी में अब डिटर्जेंट का घोल बनाएं। इस घोल में गंदे कपड़ों को भिगोकर छोड़ दें। इससे सारे दाग आसानी से निकलने लगेंगे। अब कपड़ों को नॉर्मल पानी से साफ करें। इस तरीके से सारे दाग बिना घिसे बहुत ही आसानी से निकल आएंगे। 

ब्लीच से साफ करें

इस हैक के अलावा अगर आप अपन सफेद कपड़ों को फिर से साफ करना चाहते हैं, तो ब्लीच का इस्तेमाल करें। इससे होली के रंगों के सभी दाग मिनटों में निकल जाएंगे। ये हैक बहुत ही जबरदस्त है। इसके लिए पानी में ब्लीच मिलाएं और उसमें अपने सभी होली वाले सफेद कपड़े डालें। इसे 20 मिनट छोड़ दें और बाद में उन्हें धो लें। इससे सारे दाग खुद ही निकल जाएंगे। 

अल्कोहल

Remove color stains with alcohol
Remove color stains with alcohol

इसके लिए होली वाले कपड़ों को पहले नॉर्मल तरीके से साफ कर लें। इसके बाद एक बाल्टी पानी में अल्कोहल डालकर उसमें कपड़ों को भिगो लें। इसके बाद, कपड़ों को ठंडे पानी से धो लें। अब इन्हें डिटर्जेंट की मदद से क्लीन कर लें।

विनेगर से करें साफ

कपड़ों से होली के रंगों के दाग साफ करने के लिए सबसे पहले कपड़े को अच्छे से झाड़ लें। इससे ऊपर लगे सूखे रंग आराम से साफ हो जाएंगे। अब एक बाल्टी पानी में विनेगर मिला लें। इस घोल में अपने गंदे कपड़ों को भिगोकर रख दें। 20 मिनट के बाद इन्हें डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा के घोल से साफ कर लें। इससे भी सारे दाग आराम से निकल जाएंगे। आपके कपड़ों पर होली का एक भी रंग नजर नहीं आएगा।

नींबू का रस और बेकिंग सोडा

Lemon
Lemon

इसके लिए बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाएं। इसे पानी में मिला लें। इसमें अपने कपड़ों को भिगो लें। इसे 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। बाद में लिक्विड डिटर्जेंट की मदद से कपड़ों को साफ कर लें। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...