होली के बाद ऐसे निकालें स्किन और नेल्स से कलर्स
नाखूनों और स्किन से होली के रंग के निशान को हटाने के लिए आप घर पर मौजूद चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
Holi Colour Remover: होली का इंतजार कई लोगों को बहुत ही ज्यादा बेसब्री से होता है। कई लोग इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ सेलेब्रेट करते हैं। मस्ती और खुशियों से भरे इस त्यौहार में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियां बयां करते हैं। होली का रंग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन जब होली खेलने के बाद जिद्दी रंग के दाग हटते नहीं है, तो काफी ज्यादा परेशानी भी होती है। ऐसे में आप परेशान न हों। इस होली के त्योहार को बेफिक्र होकर खेलिए, क्योंकि आप हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे असरदार नुस्खे लेकर आए हैं, जिससे आप अपने नाखून और स्किन से होली के रंगों को हटा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
Holi Colour Remover: बेकिंग सोडा का करें प्रयोग

अगर आपकी स्किन और नाखूनों से होली के रंग के दाग नहीं छूट रहे हैं, तो आप बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को दाग वाले हिस्से पर लगाकर कुछ देर के लिए रगड़ें। इसके बाद नॉर्मल पानी से स्किन को धो लें। नाखूनों पर भी आप इसी तरह बेकिंग सोडा का प्रयोग करें। इससे दाग तुरंत हट जाएंगे।
यह भी देखे-बाजार के रंगों से स्किन हो गई है खराब, इस बार ये काम करें: After Holi Care
नींबू से हटाएं रंग के दाग

नाखून और स्किन से रंग के दाग को हटाने के लिए आप नींबू के रस का प्रयोग कर सकते हैं। नाखून से रंग हटाने के लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 नींबू के रस को निचोड़ लें। इसके बाद कुछ समय तक इसमें अपने नाखूनों को डिप करके रखें। इसके बाद नॉर्मल पानी से अपनी उंगलियों को धो लें। वहीं, स्किन से दाग हटाने के लिए आप नींबू को दो टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा तेल लगाकर इसे सीधे तौर पर स्किन पर रगड़ें। इसके बाद अपने चेहरे को धो लें। इससे दाग रंग के हट जाएंगे।
सेब का सिरका होली के रंग हटाए

स्किन और नाखूनों से होली के रंग दाग को हटाने के लिए आप सेब के सिरके का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक कॉटन के कपड़े में थोड़ा सा पानी डालकर इसमें सेब का सिरका लगाएं। इसके बाद इसे रंग के दाग पर लगाकर अच्छी तरह से रगड़ें। इससे आपके दाग हट जाएं। वहीं, नाखूनों की शाइन को वापस लाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा नारियल तेल लगाएं। इससे नाखूनों की चमक बढ़ेगी।
अमचूर का पाउडर से हटाएं रंग के दाग

नाखूनों से रंग के निशान को हटाने के लिए आप अमचूर पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच अमचूर पाउडर में थोड़ा सा पानी मिक्स करके इसका लेप तैयार कर लें। अब इस लेप को रंग के दाग पर लगाकर कुछ समय के लिए रगड़ें। इससे नाखून साफ हो जाएंगे। वहीं, स्किन पर भी आप इसे लगा सकते हैं। हालांकि, इससे चमक कम हो जाएगी। ऐसे में चमक को वापस लाने के लिए आप इसका प्रयोग करने के बाद मॉइस्चराइजर लगा लें।
नाखून और स्किन से होली के रंग के निशान हटाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन रंग की वजह से जल गई है या फिर अधिक खराब हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से संपर्क करें।