केमिकल फ्री होली खेलिए इस बार
होली की खुशियों को अगर आप दोगुना करना चाहते हैं, तो केमिकलयुक्त रंग के बजाय घर पर तैयार होममेड कलर से होली खेलें। आइए जानते हैं होममेड कलर बनाने का आसान सा तरीका?
After Holi Care: होली खुशियों और रंगों से भरा त्योहार है। इस मौके पर मार्केट में केमिकलयुक्त रंग चेहरे या फिर स्किन पर लगाने से आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में इस बार की होली आप घर पर तैयार होममेड कलर से खेलें। इससे स्किन पर किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। साथ ही आपके स्किन की चमक पहले से कई गुना बढ़ भी सकती है। आज हम आपको इस लेख में घर पर प्राकृतिक रंग बनाने का तरीका बताएंगे, जिससे आप अपने होली के त्योहार को बिना किसी परेशानी के मना सकें। आइए जानते हैं घर पर केमिकल फ्री होली का रंग बनाने की विधि क्या है?
यह भी देखे-होली खेलने से पहले स्किन का इन 5 तरीकों से करें देखभाल
After Holi Care: मेहंदी की पत्तियां काम आएंगी

घर पर आप हरे रंग का कलर बना सकते हैं। इसके लिए 500 ग्राम मेहंदी की पत्तियां लें। इसे अच्छी तरह से सूखा लें। इसके बाद इसे आटे के साथ अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। अब इस रंग को आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप पानी में घोलकर भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको किसी भी तरह का साइड-इफेक्ट नहीं होगा। साथ ही आप होली के त्योहार को बेझिझक होकर मना सकते हैं।
मुलतानी मिट्टी भी है लिस्ट में

होली के मौके पर अगर आप पीले रंग के कलर से त्योहार को सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप परेशान न हों। आप बेसन और हल्दी को मिक्स करके पीला रंग तैयार कर सकते हैं। इस रंग को तैयार करने के लिए आप जितनी हल्दी लें, उसके ठीक दोगुना बेसन लें। इसके बाद दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे आप गुलाल की तरह उपयोग करें। यह रंग आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुचाएंगा, बल्कि इससे आपके स्किन की रंगत निखरेगी। पीले रंग को तैयार करने के लिए आप हल्दी के साथ बेसन के बजाय मुल्तानी मिट्टी या फिर टेल्कम पाउडर का भी प्रयोग कर सकते हैं।
पीले रंग का घोल बनाने के लिए आप एक बड़े चम्मच हल्दी को दो लीटर पानी में उबाल लें। इसके बाद जब पानी गाढ़ा हो जाए, तो इसका प्रयोग करें। रंग में खुशबू लाने के लिए आप इसमें गेंदे या अमलताश के फूलों को डालकर भी उबाल सकते हैं। इससे होली खेलने का मजा दोगुना हो सकता है।
लाल चंदन पाउडर

अगर आपको होली के मौके पर लाल रंग से होली खेलने पसंद है, तो इस रंग को भी आप घर पर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको लाल चंदन के पाउडर की जरूरत है। लाल रंग तैयार करने के लिए सबसे पहले लाल चंदन पाउडर लें। इसमें गुड़हल के फूलों को सुखाकर पीस लें। अब इसे आप गुलाल की तरह प्रयोग करें।
गीला लाल रंग बनाने के लिए आप 2 चम्मच लाल चंदन पाउडर को एक लीटर पानी में मिलाकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसका प्रयोग करें। नारंगी रंग के लिए आप एक चुटकी कत्थे में 2 चम्मच हल्दी पाउडर को मिक्स करके पेस्ट बना लें। अब इसे 10 लीटर पानी में घोल लें। इससे आप बिना किसी डर के होली खेल सकते हैं।
होली खुशियों से भरा त्योहार होता है। ऐसे में इस मौके पर मार्केट का केमिकलयुक्त रंग इस्तेमाल न करें। इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है। इसके बजाय आप इन होममेड कलर का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।