In this city both birth and death are crimes

Longyearbyen Island: यह दुनिया बहुत ही बड़ी है इस बात का अंदाजा किसी भी एक जगह पर बैठकर नहीं लगाया जा सकता कि दूसरे छोर पर क्या कुछ हो रहा होगा।अक्सर ऐसा कहा जाता है कि जन्म और मृत्यु पर किसी का वश नहीं है। ये कड़वी सच्चाई है जिसके सामना हर किसी को करना पड़ता है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां न तो किसी बच्चे का जन्म कानूनी रूप से हो सकता है और न ही किसी की मौत। ये नियम इस द्वीप को रहन-सहन के लिहाज से थोड़ा असामान्य बना देते हैं, लेकिन फिर भी यहां लोग रहते हैं। ये बात सुनने के बाद आपको एक पल के लिए हैरानी तो जरूर हुई होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं नार्वे के एक छोटे से शहर लॉन्गइयरबेन की, इस आइलैंड पर ठंड के मौसम में तापमान इतना कम हो होता है कि जिंदा रहना मुश्किल है और इसी वजह से यहां मरने की भी इजाजत नहीं है। स्वालबार्ड अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। एक बार यहां पहुंचने के बाद वापस लौटने का मन नहीं करता। यह द्वीप नॉर्वे का हिस्सा है और आर्कटिक महासागर में स्थित है। खास बात यह है कि यहां आने के लिए किसी वीजा की जरूरत नहीं पड़ती।

हालांकि, यहां रहने के लिए कुछ कड़े कानूनों का पालन करना अनिवार्य है। कुछ साल पहले जब वैज्ञानिकों ने एक बॉडी पर शोध किया तो पाया कि साल 1917 में जिस शख्स की मौत इनफ्लुएंजा की वजह से हुई थी, उसके शरीर में इनफ्लुएंजा के वायरस जस के तस पड़े थे। इससे इस इलाके में ये बीमारी फैल सकती थी। इस जांच के बाद प्रशासन ने इस इलाके में लोगों के मरने पर रोक लगा दी है। इसके बाद लोगों में खौफ हो गया था। इंनफ्लुएंजा के वायरस जस के तस पड़े रहने से लोगों पर बिमारी का खतरा मंडराने लगा था। इसके बाद प्रशासन ने शहर में मौत पर पाबंदी लगा दी थी।

Longyearbyen Island
Longyearbyen Island

इस जगह की सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि यहां पर बच्चों का जन्म लेना और लोगों का मरना गैरकानूनी माना जाता है, जो इसे दुनिया की सबसे अनोखी जगहों में से एक बना देता है। इसी वजह से प्रशासन ने यहां मृत्यु पर पाबंदी लगा रखी है। अगर कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो या मौत के करीब हो, तो उसे हेलीकॉप्टर से नॉर्वे के मुख्य इलाके में भेज दिया जाता है, जहां उसकी मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार किया जाता है।यहां पिछले 70 सालों में किसी की भी मौत नहीं हुई है।

ban on being born in this place
ban on being born in this place

बता दें, यहां किसी के जन्म नहीं लेने की बात है तो इसके भी पीछे भी एक वजह है। यहां का वातावरण इतना कठोर है कि यहां सिर्फ एक छोटा-सा हॉस्पिटल है। इसमें प्रसव कराने वाले उपकरणों की कमी है। स्वालबार्ड का छोटा अस्पताल प्रसव के दौरान आपातकालीन स्थितियों के लिए सुसज्जित नहीं है, इसलिए गर्भवती को उनकी नियत तिथि से पहले ही नॉर्वे की मुख्य भूमि पर चले जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...