ये है दुनिया का सबसे डरावना और भूतहा द्वीप, मिट्टी में आज दिखती है इंसानों की राख
Poveglia Island : इस भूतहा द्वीप से आज भी लाशों की गंध आती है। आइए जानते हैं इस डरावने द्वीप के बारे में-
Poveglia Island: दुनियाभर में कई ऐसी जगह है, जो इंसानों का नहीं बल्कि भूतों का घर माना जाता है। ऐसे ही जगहों में एक द्वीप का नाम भी शामिल है। जी हां, इस द्वीप को दुनिया का सबसे खौफनाक द्वीप माना जाता है। कई लोगों द्वारा दावा किया जाता है कि इस द्वीप पर मृतकों की प्रताड़ित आत्माएं भटक रही हैं। ऐसे में काफी कम लोगों की यहां जाने की हिम्मत होती है। इस द्वीप की मिट्टी का आधा हिस्सा इंसानों के राख से बना है। आइए जानते हैं खौफनाक द्वीप के बारे में विस्तार से-
पोवेग्लिया द्वीप है काफी भायनक जगह

इस डरावनें द्वीप का नाम है पोवेग्लिया द्वीप, जो काफी भयानक माना जाता है। शायद आपको मालूम न हो कि इस द्वीप पर मरने वालों की संख्या लाखों में गीनी जाती है। मरने वालों की संख्या जानकर आप समझ गए होंगे कि इस जगह को इतना भूतहा क्यों माना जाता है? दरअसल, इस छोटे से इलाके में मरने वालों की संख्या काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से द्वीप के चारों को मृतकों के हड्डियों की राखें बिखरी हुई हैं, जो द्वीप को काफी डरावना बनाती हैं।
क्या है इसकी कहानी

बता दें कि इस द्वीप को ब्यूबोनिक ने प्लेग जैसी लाइलाज बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए एक क्वारेंटीन इलाका बना दिया था। यहां पर वेनिस के बीमार लोगों को मरने के लिए भेजा जाता था। ऐसे में जब लोग प्लेग से मरते थे, तो उन्हें यहां गड्ढे में जला दिया जाता था। गड्ढे में शवों को जलाने के बावजूद यहां संक्रमण फैलता रहा था। ऐसे में यह द्वीप धीरे-धीरे बीमारियों का घर बन चुका था। बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि कुछ बीमारों को जिंदा भी इस द्वीप पर जलाया गया है।
आज भी आती है इंसानों के लाश की गंध
यहां के बारे में आपको एक बात जानकर और भी ज्यादा हैरानी हो सकती है। दरअसल, पोवेग्लिया द्वीप पर कई सालों पहले आखिरी मौत हुई है, फिर भी आज भी यहां लाशों की गंध आती है। कई लोगों का मानना है कि इसका कारण मृतकों को कब्रों में बिना जलाए या गंध उसको बिना लपेटे दफनाया गया था। इसी वजह से इस द्वीप को भूताह द्वीप कहा जाता है।
