करिश्मा कपूर ने बताए अपने फिटनेस सीक्रेट्स, इस ख़ास डाइट प्लान के साथ खुद को रखती हैं एकदम फिट: Celebs Diet Tips
Karishma Kapoor Fitness Tips

Karishma Kapoor Fitness Tips(Celebs Diet Tips): 90s की सुपरहिट हीरोइन करिश्मा कपूर हाल में ही “मर्डर मुबारक” फिल्म में नजर आईं। 50 साल की उम्र के नजदीक भी करिश्मा कपूर की फिटनेस काफी अच्छी है। करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे एनर्जेटिक हीरोइनों में से एक मानी जाते हैं। करिश्मा कपूर का कहना है कि उन्हें फिट रहने के लिए उनकी बहन करीना कपूर उन्हें काफी इंस्पायर करती हैं। करिश्मा कपूर अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिटनेस से जुड़ी वीडियो और टिप्स शेयर करती रहती हैं। इस उम्र में भी उनकी फिटनेस देख सारे फैंस हैरान रह जाते हैं। इनकी सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। करिश्मा कपूर कहती है कि खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए वह पैदल चलने और सिंपल वर्कआउट करने पर भरोसा करती हैं। वह नियमित रूप से योग अभ्यास करती हैं। बॉलीवुड की लोलो ‘योगा से होगा’ स्लोगन पर पूर्ण भरोसा करती हैं।

फिट रहना सभी को पसंद है और सभी घंटों जिम में मेहनत करते हैं लेकिन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का फंडा थोड़ा अलग है। उनका मानना है कि पतले रहने के लिए उन्हें हेल्दी लाइफ़स्टाइल फॉलो करना पसंद है और हम इंटेंसिटी वाले वर्कआउट करना पसंद करते हैं। करिश्मा कहती हैं कि वह नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं। चाहे वह कहीं भी हो लेकिन किसी भी कंसीशन में वर्कआउट मिस नहीं करती। वर्कआउट करने से बॉडी टोन होती है। मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और आप स्ट्रेस और चिंता से दूर रहते हैं। करिश्मा का कहना है कि फिर रहने के लिए घंटों जिम में पसीना पानी की जरूरत नहीं है। अगर आप सुबह शाम नियमित रूप से वॉक करते हैं तो फिट रहने के लिए यह भी काफी अच्छा तरीका है। बाहर जाने के लिए आप लिफ्ट का प्रयोग ना करके सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। सीढियां चढ़ना और उतरने से आपकी हेल्थ सही रहती है। इससे आप फिट होते हैं और मसल्स की एक्सरसाइज होती है। करिश्मा कपूर हफ्ते में कम से कम 5 दिन बाहर टहलने जाती हैं। इससे कोरोनरी आर्टरी डिजीज के चांसेस कम होते हैं।

फिटनेस के लिए करिश्मा एरियल योगा करती हैं। एरियल योगा करने से शरीर के हर पार्ट की स्ट्रेचिंग हो जाती है। इससे हमारे मसल्स मजबूत होते हैं और जॉइंट्स के लुब्रिकेशन में मदद मिलती है। कार्डियो एक्सरसाइज में करिश्मा कपूर जॉगिंग और साइकलिंग करती हैं। हर्ट स्वस्थ रहता है और कैलोरीज भी बर्न होती है। अपनी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए करिश्मा स्क्वॉट्स और लंजेज भी करती हैं।

जब भी करिश्मा अपने वर्कआउट के बाद फोटो शेयर करती हैं तो उनकी स्किन काफी ग्लोइंग नजर आती है। उनका कहना है कि एक्सरसाइज करने से हार्ट रेट बढ़ता है, जिसे वह काफी एंजॉय करती हैं। ब्लड फ्लो तेजी से होने के कारण उनकी स्किन भी शाइनी और फ्रेश नजर आती है। एक्सरसाइज करने के बाद रिलैक्स रहने के लिए करिश्मा मैसाज लेती हैं। वर्कआउट करने के बाद हमारे शरीर को आराम की जरूरत होती है। करिश्मा अरोमा थेरेपी और फूट डिफ्लेक्सोलॉजी से खुद को रिलैक्स करती हैं। इससे उनका तनाव दूर होता है और काफी रिलेक्स मिलता है।

करिश्मा कपूर फिट रहने के लिए हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपनाती हैं। वह घर का बना खाना पसंद करती हैं। करिश्मा कपूर अपनी डाइट में फ्रूट्स और नट्स खाना पसंद करती हैं। नाश्ते में वह अक्सर बादाम का दूध, चिया सीड्स, अंडे का सफेद हिस्सा और आमलेट खाना पसंद करती हैं। यह एक्ट्रेस बेरीज भरपूर मात्रा में खाती हैं। एक्ट्रेस को ब्लूबेरी, क्रैनबेरी, रास्पबेरी, स्ट्रॉबेरी खाना अच्छा लगता है क्योंकि बेरीज में एंटी एजिंग (anti aging) और एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant properties) पाए जाते हैं। करिश्मा अपने लंच में सिंपल घर का खाना खाना पसंद करती हैं। लंच में वह सलाद दो रोटी, दाल और ग्रीन वेजिटेबल्स खाती हैं। इसके अलावा डिनर में करिश्मा चिकन और रोटी या फिर उबली हुई सब्जियां खाना पसंद करती हैं। प्रोटीन इनटेक के लिए करिश्मा अंडे और चिकन को अपने डाइट में जरूर शामिल करती हैं। अपने बायोलॉजिकल साइकिल मेंटेन करने के लिए करिश्मा रात के 7:30 बजे से पहले ही डिनर कर लेती हैं। दरअसल, सोने से 2 से 3 घंटे पहले डिनर करने पर आपका मेटाबॉलिज्म काफी अच्छा रहता है बॉडी हमेशा एक्टिव रहती है और शरीर की सस्ती दूर होती है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...