Gauri Khan News: शाहरुख ख़ान की पत्नी गौरी ख़ान ने मुंबई के खार वेस्ट में एक फ्लैट किराए पर लिया है। यह इसलिए लिया गया है कि उनके स्टाफ को वहां ठहराया जा सके। बता दें कि इस समय ख़ान परिवार का मशहूर बंगला ‘मन्नत‘ रेनोवेशन के दौर से गुजर रहा है। किराए पर लिया गया यह फ्लैट पंकज सोसाइटी में स्थित है, जो मुंबई के नामचीन रिहायशी इलाकों में से एक है। यह उसी डुप्लेक्स से सिर्फ 100 मीटर दूर है, जिसे उन्होंने पहले किराए पर लिया था।

लीज़ दस्तावेजों के अनुसार यह फ्लैट चौथी मंज़िल फ्लैट नंबर 6 पर है, जिसका क्षेत्रफल 725 वर्ग फुट है। यह संजय किशोर रमानी से ₹1.35 लाख प्रति माह के किराए पर लिया गया है और 4.05 लाख रुपए की सिक्योरिटी डिपॉजिट दी गई है। यह समझौता तीन साल के लिए किया गया है, जिसमें हर साल 5% किराया बढ़ेगा।

अप्रैल में भी गौरी ने खार के पाली हिल इलाके में दो डुप्लेक्स ₹8.67 करोड़ में तीन साल के लिए किराए पर लिए थे। अब शाहरुख़ और गौरी ख़ान के बंगले ‘मन्नत’ को और भी भव्य बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आइकोनिक बंगले की मौजूदा संरचना में दो और मंजिलें जोड़ी जा सकती हैं। ‘मन्नत’ मुंबई का एक प्रमुख लैंडमार्क है और टूरिस्ट्स के बीच काफी लोकप्रिय है। यह समंदर के सामने स्थित है और इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹200 करोड़ बताई जाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गौरी खान ने तटीय प्राधिकरण से गुजारिश की है कि उनके मौजूदा बंगले में दो और मंज़िलें जोड़ी जाएं। ध्यान देने वाली बात ये है कि ‘मन्नत’ एक हेरिटेज बंगला है, जिसे 1914 में बनाया गया था। इसके साथ-साथ ख़ान परिवार इसी परिसर में मौजूद छह मंज़िला आधुनिक इमारत में भी रहता है। नए प्रस्ताव के तहत इस इमारत को आठ मंज़िलों तक बढ़ाने की योजना है। इस निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 225 करोड़ रुपए बताई गई है।

पुराने एक रेडियो इंटरव्यू में शाहरुख ख़ान ने ‘मन्नत’ खरीदने की कहानी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि जब वो मुंबई आए थे, तो वो और गौरी एक छोटे से अपार्टमेंट में रहते थे। उनकी सास सविता छिब्बर अक्सर कहती थीं, “इतने छोटे घर में कैसे रहते हो?” शाहरुख ने कहा, “मैं दिल्ली से हूं। दिल्ली के लोग बड़े घरों में रहने के आदी होते हैं। मुंबई में फ्लैट में रहना आम बात है, लेकिन दिल्ली में अगर कोई अमीर ना भी हो, तो भी वो छोटा बंगला खरीदने की कोशिश करता है।” शाहरुख ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार ‘मन्नत’ देखा तो उन्हें दिल्ली के घरों की याद आ गई और उन्होंने बिना ज्यादा सोचे उसे खरीदने का फैसला कर लिया। शाहरुख ने ‘मन्नत’ साल 2001 में गौरी के जन्मदिन के आस-पास खरीदा था। इसे खरीदने के लिए उन्होंने बैंक से भारी लोन लिया था। पैसे की कमी के कारण गौरी खान ने खुद ‘मन्नत’ का इंटीरियर डिज़ाइन किया था।

ढाई दशक से पत्रकारिता में हैं। दैनिक भास्कर, नई दुनिया और जागरण में कई वर्षों तक काम किया। हर हफ्ते 'पहले दिन पहले शो' का अगर कोई रिकॉर्ड होता तो शायद इनके नाम होता। 2001 से अभी तक यह क्रम जारी है और विभिन्न प्लेटफॉर्म के लिए फिल्म समीक्षा...