Karan Johar on Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बतौर निर्देशक और लेखक अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी आने वाली सीरीज़ के काफी चर्चे हैं। यह सीरीज भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री को एक अनोखे और मज़ेदार नजरिए से पेश करेगी। नामी कलाकारों की मौजूदगी ने इसे चर्चा में बनाए रखा है। जैसे-जैसे नेटफ्लिक्स शो “The Ba*ds of Bollywood” को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है, मशहूर फ़िल्म निर्माता करण जौहर भी आर्यन के काम के मुरीद होते जा रहे हैं। करण ने आर्यन तारीफ की है और उनकी मेहनत को सराहा है।
हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान, जब करण जौहर से बॉलीवुड के नए उभरते टैलेंट्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सबसे पहले आर्यन ख़ान का नाम लिया। करण ने न सिर्फ आर्यन की डायरेक्शन स्किल्स की तारीफ की बल्कि उसकी गहरी मेहनत और समर्पण की भी सराहना की। करण जौहर ने आर्यन को अपना “पहला बेटा” बताते हुए उस पर पूरा भरोसा जताया। हालांकि उन्होंने आर्यन की इस सीरीज़ के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने दर्शकों से आग्रह किया कि वे इस उभरते निर्देशक पर नज़र रखें। करण ने ये भी बताया कि असल ज़िंदगी में आर्यन बहुत ही प्राइवेट इंसान है।
राजकुमार है आर्यन…
करण ने कहा, “अगर कोई राजा है, तो कोई राजकुमार भी होगा।” इसके बाद उन्होंने आर्यन के समर्पण के बारे में बताते हुए कहा, “वो 20 घंटे काम करता है। उसके लिए काम से बड़ा और कोई काम नहीं है। वो जीतना चाहता है।” “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” के निर्देशक करण जौहर ने आर्यन की पर्सनैलिटी को लेकर और भी बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि आर्यन हार को दिल से लगा लेता है, लेकिन उसकी सफलता उसे और ज़्यादा प्रेरित करती है। करण ने कहा कि आर्यन एक बहुत ही अलग और दुर्लभ व्यक्तित्व वाला इंसान है और बतौर डायरेक्टर उसकी खुद की आवाज़ है।
शाहरुख खान के बेटा जैसा नहीं…
करण ने यह भी स्पष्ट किया कि आर्यन वह नहीं है जिसकी आप उम्मीद करते हैं कि शाहरुख़ ख़ान का बेटा होगा। वह चुपचाप काम करता है और अपने पिता की शोहरत का बोझ नहीं ढोता। बातचीत के अंत में करण ने ये भी बताया कि जब आर्यन का जन्म हुआ था, तभी उसमें जैसे कुछ मां-बाप वाले गुण आ गए थे। आज जब वो एक निर्देशक के रूप में काम कर रहा है, तो उसे देखकर करण को जैसे “आउट-ऑफ-बॉडी एक्सपीरियंस” होता है… यानी एक ऐसा अनुभव, जिसमें वे खुद हैरान होते हैं कि ये वही बच्चा है जिसे उन्होंने बड़े होते देखा है।
फिल्मी इंडस्ट्री की कहानी
नेटफ्लिक्स की इससीरीज़ की कहानी भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री की रंगीन दुनिया में सेट है। इसमें एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो बाहर से आता है लेकिन ग्लैमर और संघर्ष से भरी इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश करता है। यह शो ड्रामा और हल्के-फुल्के हास्य का मेल होगा, जिसमें बड़े सितारों की झलक होगी, मज़ेदार किरदार और सिनेमा पर एक व्यंग्यात्मक नजरिया देखने को मिलेगा।
इस सीरीज के कुछ विशेष कैमियो…
- शाहरुख़ ख़ान
- सलमान ख़ान
- आमिर ख़ान
- रणबीर कपूर
- रणवीर सिंह
- आलिया भट्ट
