Stardom Series: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं और उनके इंडस्ट्री डेब्यू को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसी बीच उन्हें अपने पापा का एक विज्ञापन डायरेक्ट करते हुए देखा गया था लेकिन आपको बता दें कि वह सिर्फ टीजर था पूरी फिल्म की कहानी अभी बाकी है।
आर्यन खान ने एक पूरी वेब सीरीज को डायरेक्ट किया है जिसकी कहानी उन्होंने खुद ही लिखी है और अब इसका नाम तय कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो का नाम ‘स्टारडम’ रखा गया है। इसे सुनने के बाद हर कोई यह सोचने लगा होगा कि आखिरकार इसकी कहानी क्या होने वाली है।
आर्यन खान का स्टारडम
साल 2022 में आर्यन खान ने डायरेक्शन डेब्यू की अनाउंसमेंट की थी और यह उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था और फैंस को जानकारी दी थी कि उनकी राइटिंग का काम पूरा हो चुका है। एक्शन कहने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं और तब से ही फैंस को उनके काम को देखने के लिए एक्साइटेड देखा जा रहा है।
6 एपिसोड की है सीरीज
वेब सीरीज से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इसे शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है और जिस समय आर्यन ने अपने डेब्यू की चर्चा की थी तभी यह सामने आ गया था कि वह कोई फिल्म नहीं बल्कि वेब सीरीज का डायरेक्शन करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका टाइटल स्टारडम रखा गया है जो 6 एपिसोड में आएगी फिलहाल यह पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर चल रही है और जल्द ही इसे लेकर अनाउंसमेंट किया जाएगा।
ऐसी होगी कहानी
वेब सीरीज की कहानी को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक इसका नाम स्टारडम है तो जाहिर सी बात है इसकी कहानी फिल्म इंडस्ट्री के इर्द-गिर्द ही बनाई गई होगी। आर्यन बचपन से ही कैमरा और ग्लैमर की दुनिया के आसपास रहे हैं और इसके हर पहलू को अच्छे से जानते हैं। बताया जा रहा है कि यह कॉमेडी सीरीज है और इसमें शाहरुख खान के स्टारडम के आगे पीछे की अनदेखी कहानी को बताया जा सकता है। हालांकि, अभी कहानी के बारे में कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।
पापा को किया डायरेक्ट
हाल ही में आर्यन खान और शाहरुख खान के कुछ वीडियो सामने आए थे जिसके बाद ही पता चला था कि उन्होंने एक विज्ञापन में अपने पापा को डायरेक्ट किया है। यह उनका पहला डायरेक्शन प्रोजेक्ट था जिसमें उन्हें सुपरस्टार शाहरुख को डायरेक्ट करने का मौका मिला, जो किस्मत से उनके पिता है। लोगों ने इस वीडियो को बहुत पसंद किया था।
