इन बड़े सितारों के घरों को सजा चुकी हैं गौरी खान, कमाल के इंटीरियर डिज़ाइन से कर देती हैं हैरान: Gauri Khan Interior
Gauri Khan Interior

Gauri Khan Interior: शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हैं और हमेशा अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। शाहरुख खान की वाइफ होने के साथ-साथ वह एक फेमस सेलिब्रिटी इंटीरियर डिज़ाइनर भी है और अपने बेहतरीन काम से हमेशा सभी को चौंका देती हैं। ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन के साथ मिलकर उन्होंने इस काम को शुरू किया था और अब वह इस क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान बना चुकी है।

बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर बड़े बिजनेसमैन के घरों, ऑफिस और अन्य जगहों को गौरी ने बहुत ही खूबसूरती से सजाया है। चलिए आज आपको बताते हैं कि गौरी ने किन जगहों को संवारा है।

करण जौहर का घर

करण जौहर बॉलीवुड के चर्चित फिल्म मेकर में से एक हैं और उनका घर बहुत ही खूबसूरत है। कुछ समय पहले उन्होंने घर का डेकोरेशन करवाया है जो गौरी खान ने ही किया है। करण के घर में किसने किसी सेलिब्रिटी का आना लगा रहता है यही वजह है कि उन्होंने मुंबई के कार्टर रोड स्थित अपने सी फेसिंग अपार्टमेंट को रेनोवेट करवाया है। वो यहां पर अपने दोनों बच्चों और मां हीरू जौहर के साथ रहते हैं।

अभिषेक ऐश्वर्या का घर

Gauri Khan Interior

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन वैसे तो अपनी पूरी फैमिली के साथ जलसा में रहते हैं लेकिन अभिषेक और ऐश्वर्या ने बहुत सालों पहले बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक फ्लैट खरीदा था। अभिषेक और ऐश्वर्या ने अपने पुराने घर जलसा को सजाने के लिए भी गौरी की मदद ली थी। इसके अलावा उन्होंने कपल के फ्लैट को भी सजाया है।

सैफ अली खान और करीना कपूर

kareena kapoor

सैफ और करीना का घर मुंबई के सतगुरु शरण बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में है जो बहुत ही आलीशान और लैविश है। इस घर का इंटीरियर डेकोरेशन दार्शनी शाह ने किया है लेकिन करीना ने गौरी खान की मदद भी ली है। उनके स्टोर से कपल के घर के लिए काफी कुछ खरीदा गया।

नीता अंबानी का घर

नीता अंबानी
नीता अंबानी

अंबानी फैमिली देश की सबसे फेमस और अमीर फैमिली में गिनी जाती है और गौरी खान ने इनके लिए भी काम किया है। मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया कितना ज्यादा खूबसूरत है इस बारे में तो सभी लोग जानते हैं। यहां वो सारी सुख सुविधाएं हैं जो 7 स्टार होटल में भी नहीं रहती है। यहां पर एक बार लाउंज है, जिसे गौरी ने ही सजाया है।

माधुरी दीक्षित

Madhuri Dixit

माधुरी का मुंबई के पालाटियल में बंगला है। यहां पर वो अपने दो बेटों और पति के साथ रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने घर को कई तरह की पेंटिंग्स से सजाया है। उन्होंने इसमें गौरी खान की मदद ली है। एक्ट्रेस ने उनके स्टूडियों से भी कई चीजे खरीदी हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...