Toners for Dry Skin: गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा की नमी तेजी से कम होने लगती है, खासकर अगर आपकी स्किन ड्राई यानी रूखी हो। बाजार में मिलने वाले टोनर्स में केमिकल्स होते हैं जो कुछ समय के लिए राहत तो देते हैं, लेकिन लंबे समय में आपकी स्किन को और नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घर पर बने नैचुरल टोनर न केवल सुरक्षित होते हैं, बल्कि स्किन को गहराई से हाइड्रेट भी करते हैं। यहां हम आपको कुछ आसान, असरदार और पूरी तरह से घरेलू फेशियल टोनर्स के बारे में बता रहे हैं जो गर्मियों में आपकी ड्राई स्किन को रिफ्रेश और मॉइस्चराइज रखने में मदद करेंगे।

गुलाब जल और ग्लिसरीन का टोनर

गुलाब जल स्किन को ठंडक देता है और ग्लिसरीन उसमें नमी को लॉक करने का काम करता है। ये दोनों मिलकर एक बेहतरीन टोनर बनाते हैं।

सामग्री:

3 बड़े चम्मच गुलाब जल

1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन

बनाने और इस्तेमाल का तरीका:

सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। चेहरे को साफ करने के बाद इस टोनर को स्प्रे करें या कॉटन से लगाएं।

खीरे और एलोवेरा का ठंडक देने वाला टोनर

खीरा और एलोवेरा दोनों में ही स्किन को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने के गुण होते हैं। यह टोनर धूप से झुलसी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

सामग्री:

1/2 खीरा (कद्दूकस किया हुआ)

2 चम्मच एलोवेरा जेल

1/4 कप पानी

बनाने और इस्तेमाल का तरीका:

खीरे का रस निकालकर उसमें एलोवेरा और पानी मिलाएं। इस मिश्रण को फ्रिज में रखें और दिन में 2-3 बार चेहरे पर लगाएं।

ग्रीन टी और नीम का टोनर

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण, जो त्वचा को साफ और शांत रखने में मदद करते हैं।

सामग्री:

1 ग्रीन टी बैग

कुछ नीम की पत्तियाँ

1 कप पानी

बनाने और इस्तेमाल का तरीका:

पानी में ग्रीन टी और नीम की पत्तियों को उबालें। ठंडा होने के बाद छानकर स्प्रे बोतल में भर लें और फ्रिज में स्टोर करें।

नारियल पानी का टोनर

नारियल पानी स्किन को नेचुरली हाइड्रेट करता है और उसमें मौजूद मिनरल्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं।

सामग्री:

ताज़ा नारियल पानी

बनाने और इस्तेमाल का तरीका:

नारियल पानी को सीधे चेहरे पर स्प्रे करें या कॉटन बॉल की मदद से लगाएं। दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

तुलसी और गुलाब जल का टोनर

तुलसी त्वचा के इंफेक्शन को रोकती है और गुलाब जल ठंडक देता है। यह टोनर ड्राई स्किन के लिए एक नैचुरल सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।

सामग्री:

1 मुट्ठी तुलसी की पत्तियाँ

1/2 कप गुलाब जल

बनाने और इस्तेमाल का तरीका:

तुलसी को पीसकर उसमें गुलाब जल मिलाएं। छानकर एक साफ बोतल में भरें और रोज सुबह-शाम चेहरे पर लगाएं।

चावल का पानी और एलोवेरा टोनर

चावल का पानी स्किन को स्मूद और टाइट बनाता है, जबकि एलोवेरा उसे नरम और नम बनाए रखता है।

सामग्री:

1/2 कप चावल का पानी

1 चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने और इस्तेमाल का तरीका:

चावल को धोकर उसका पानी इकट्ठा करें और उसमें एलोवेरा मिलाएं। इस मिश्रण को फ्रिज में रखें और सुबह-शाम चेहरे पर स्प्रे करें।

पुदीना और खीरे का ठंडक टोनर

पुदीना और खीरा मिलकर गर्मियों में स्किन को रिफ्रेश करने और जलन कम करने का काम करते हैं।

सामग्री:

कुछ पुदीने की पत्तियाँ

1/2 खीरा

1/2 कप पानी

बनाने और इस्तेमाल का तरीका:

खीरे और पुदीने को ब्लेंड करके उसका रस निकालें। उसमें थोड़ा पानी मिलाएं और एक बोतल में स्टोर करें। इसे दिन में जब भी चेहरा चिपचिपा लगे, तब इस्तेमाल करें।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...