ड्राई स्किन से बचने के लिए मेकअप करने के कारगर टिप्स: Dry Skin Care Make-up Tips
आप चाहे तो कुछ टिप्स की मदद से सर्दी में भी ड्राई स्किन पर अच्छे से मेकअप कर सकते हैं और उससे से आपकी स्किन अधिक शुष्क भी नहीं लगेगी। चलिए जानते हैं कुछ ड्राई स्किन मेकअप टिप्स के बारे में।
Dry Skin Care Make-up Tips: सर्दी के मौसम में ड्राई स्किन पर मेकअप करने से पहले अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है, ताकि स्किन को अधिक सूखा ना बनाया जा सके। आप चाहे तो कुछ टिप्स की मदद से सर्दी में भी ड्राई स्किन पर अच्छे से मेकअप कर सकते हैं और उससे से आपकी स्किन अधिक शुष्क भी नहीं लगेगी। चलिए जानते हैं कुछ ड्राई स्किन मेकअप टिप्स के बारे में।
Also read: इस विटामिन की कमी से फटने लगती है स्किन, इस तरह करें पूर्ति: Vitamin Deficiency Causes Skin Problems
मॉइश्चराइज़र और सीरम का उपयोग

यदि आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई है, तो आप सबसे पहले एक हाइड्रेटिंग सीरम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो त्वचा को अंदर से नमी प्रदान करता है। इसके बाद आप कोई क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। यह आपकी स्किन में लंबे समय तक ऑब्जर्व रहेगा ताकि आपकी स्किन अधिक ड्राई न लगे।
प्राइमर
मेकअप से पहले एक अच्छे प्राइमर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। प्राइमर ड्राई स्किन पर मेकअप को लंबे समय तक टिका कर रखने में मदद करता है। यह आपके मेकअप को स्मूथ बनाने के साथ-साथ स्किन की बनावट को भी बेहतर करता है।
क्रीम बेस्ड फाउंडेशन

ड्राई स्किन के लिए मैट फाउंडेशन के बजाय क्रीम-आधारित फाउंडेशन का चुनाव करें। क्रीम फाउंडेशन में नमी होती है जो ड्राई स्किन को मुलायम और ग्लोइंग बनाए रखता है। इसके अलावा, यह त्वचा को डिहाइड्रेटेड नहीं होने देता।
स्प्रे का उपयोग
दिनभर के दौरान ड्राई स्किन में पानी की कमी हो सकती है। इसके लिए आपको सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए। सेटिंग स्प्रे मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। ध्यान रखें की ड्राई स्किन पर अत्यधिक सेटिंग स्प्रे का उपयोग करना भी नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इससे एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।
कंसीलर
अगर आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे हैं, तो कंसीलर का इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखें कि वो ड्राई न हो। कंसीलर को हमेशा अपनी अंगुली से न लगाकर ब्रश से लगाएं, ताकि आपकी त्वचा पर ज्यादा दबाव न पड़े और ये अच्छे से ब्लेंड हो सके।
हाइलाइटर
हाइलाइटर का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा को एक नेचुरल ग्लो मिलता है, जो ड्राई स्किन को और अधिक आकर्षक बनाता है। लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा हाइलाइटर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह ड्राई स्किन पर और अधिक ध्यान आकर्षित कर सकता है। आप फेस के लिए क्रीम बेस्ड हाइलाइटर का उपयोग करें।
