मंझली बहू को दाई मां से पता चला सच, क्या ढूंढ पाएगी अपनी बेटी को?: Doori Serial Update
Doori Serial Update

Doori Serial Update: सीरियल डोरी में नित नए खुलासे देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर डोरी अपने बाबा को एक नया प्रोजेक्ट मिलने को लेकर बहुत खुश है। वहीं उसे जन्म देने वाली उसकी सगी मां यानी मंझली बहू मानसी अपनी बेटी को हमेशा याद करती रहती है। उसकी देवरानी के बच्चा होने वाला है ऐसे में दाई मां घर आती हैं और उसके अंदर का कौतुहल फिर से जाग जाता है। वो मौका पाकर उन्हें एक कमरे में ले जाती है और कहती है कि तुमने मेरी बेटी को मारा है तुम्हें नींद कैसे आती है। क्या तुम्हें उसकी चीखें सुनाई नहीं देतीं? इस पर वो कहती है मेरा दिल इतना मजबूत नहीं है, उस दिन मैंने आपकी बेटी को नहीं मारा बल्कि मैंने उसको एक टोकरी में रखकर गंगा मैय्या के हवाले कर दिया था।

Also read: सीरियल ‘कैसे मुझे तुम मिल गई’ में नजर आएंगे अरिजीत तनेजा और सृति झा: Kaise Mujhe Tum Mil Gayi

एक आस मिल गई

सीरियल के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि यह बात जानकर मंझली बहू को एक आस मिलती है। शायद उनकी बेटी जिंदा है। वो उस जगह पहुंचती हैं जहां उनकी बेटी को गंगा के हवाले किया गया था। उस जगह संकटा मां का मंदिर भी है। वो लोगों से पूछ रही हैं कि छह साल पहले क्या किसी को गंगा के किनारे कोई बहती हुई बच्ची मिली थी। अब आगे देखना है कि क्या मंझली बहू अपनी बेटी तक पहुंच पाती है। हालांकि मानसी और डोरी पहले मिल चुके हैं। डोरी के लिए मानसी मंदिर वाली आंटी है जिसने उसे बताया था कि उसके बाबा उसके लिए यशोधा मां है।

सपनों की हो रही है शुरुआत

डोरी वो लड़की है जो अपने जीवन में बहुत रुपहले सपने बुनती है। वो अपने बाबा को एक बड़ा आदमी देखना चाहती है। हालांकि उसके बाबा एक बनारस के एक छोटे से बुनकर हैं लेकिन वह उन्हें गंगा प्रसाद जी कहती है। जब वो ठाकुरों के शोरुम सोलह श्रृंगार पहुंचती है तो उसके कदम रखते ही लाइट आ जाती है। हर कोई कहता है कि उसके कदम शोरुम के लिए शुभ हैं। वहीं वो एक्साइटेड होकर वहां घूमने लगती है और एक कस्टमर को साड़ी भी दिखाती है। तभी कैलाशी देवी की एंट्री होती है। अब देखते हैं कि कैलाशी देवी डोरी के इस अंदाज पर कैसे रिएक्ट करेंगी? वहीं कैलाशी एक ओर चाल चलती है जो डिजाइन गंगा ने साड़ी के लिए तैयार किया था उसका श्रेय वो खुद लेती हैं। अब देखते हैं कि क्या अपने बाबा को वो क्रेडिट दिलवाने में डोरी कामयाब रहती है या नहीं।