सीरियल 'कैसे मुझे तुम मिल गई' में नजर आएंगे अरिजीत तनेजा और सृति झा: Kaise Mujhe Tum Mil Gayi
Kaise Mujhe Tum Mil Gayi

Kaise Mujhe Tum Mil Gayi: जब ऊपर वाली जोड़ियां मिलाता है तो बहुत बार ऐसा होता है कि जोड़ीदार एक दूसरे से प्यार तो करते हैं लेकिन उनका स्वाभाव एक दूसरे से पूरी तरह अलग होता है। स्वाभाव का कुछ ऐसा ही अलग अंदाज जीटीवी पर आने वाले नए सीरियल कैसे मुझे तुम मिल गई में भी नजर आने वाला है। यह सीरियल 27 नवंबर से ऑन एयर होगा। जहां सृति के लिए प्यार में बहुत यकीं है और दूसरा मानता है कि इश्क ही झूठ है। अब देखते हैं कि दो अलग-अलग विचारधाराओं को मानने वाले लोग एक साथ मिलेंगे तो क्या होगा।

Also read: कुमकुम भाग्य की श्रीति झा जैसा फिगर चाहिए तो करें उनकी ही फिटनेस टिप्स को फॉलो: Celebrity Fitness

प्रोमो में क्या है खास

YouTube video

इस वर्किंग वुमन के तौर पर दिखाया गया है। जहां उसके माता-पिता चाहते हैं कि उसे एक अच्छा वर मिले। प्रोमो में एक अच्छे वर के लिए उसे फलों से तोला जाता है। इसमें उनके किरदार का नाम अमृता है। यह एक महाराष्ट्रीयन परिवार की कहानी है। जहां अमृता की मां कहती हैं अमृता देखना सोने जैसा वर मिलेगा। वो यह भी चाहती हैं कि शादी जल्दी हो जाए। वहीं अमृता मानती है कि शादी जल्दी नहीं अच्छे लड़के से होनी चाहिए।

लुक की करें बात

सृति के लुक की बात करें तो उन्हें दर्शक एक आम सी सीधी साधी लड़की के तौर पर देखना पसंद करते हैं। इसमें उनका लुक वैसा ही सिंपल सा नजर आ रहा है। वहीं अरिजीत तनेजा एक डैशिंग स्टाइल में हैं। इस सीरियल में वो एक बिजनेस टायूकन का किरदार निभा रहे हैं। कहीं न कहीं यह स्टोरी एक आम सी लव स्टोरी जान पड़ती है जहां एक अमीर लड़का और एक मीडिल क्लास लड़की में प्यार होता है। अब आने वाले समय में हम देखेंगे कि एक आम सी लगने वाली स्टोरी को सृ़ति कैसे अपनी एक्टिंग से खास बनाएंगी