टाइम मैगज़ीन ने साल 2016 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल किया है। इस खबर को पाते ही प्रियंका ने ट्वीट के ज़रिए अपनी खुशी का इज़हार करते हुए टाइम मैगज़ीन के प्रति आभार व्यक्त किया है।  उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा है,” दिन की शुरूआत इससे बेहतर नहीं हो सकती। टाइम के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची। मैं खुश हूं और खुद को खुशकिस्मत समझ रही हूं।” 

 

 



 

 



 

गौरतलब है कि टाइम मैगज़ीन की इस सूची में प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ रिज़र्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन, टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा, गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई और फ्लिपकार्ट के दोनों संस्थापक बिन्नी बंसल और सचिन बंसल ने भी जगह बनाई है। ये भी बता दें कि प्रियंका इस प्रतिष्ठित मैगज़ीन के 6 कवर्स में से एक कवर पेज पर भी दिख रही हैं और ये अपने आप में एक बड़ी उपलब्धी है। 

 33 साल की प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर के जरिए सानिया मिर्ज़ा को भी बधाई दी है। इसी महीने राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म सम्मान के समारोह में भी इन दोनों प्रभावशाली महिलाओं का मिलना हुआ था और उस वक्त भी प्रियंका ने मीडिया से कहा था कि समारोह के दौरान उन्हें सानिया के साथ गपशप करना काफी अच्छा लगा।

 



 

ये भी पढ़े-

पद्म श्री के बाद सानिया मिर्जा को मिला पद्म भूषण पुरस्कार 

वाकई ‘ब्यूटी विथ ब्रेन’ की मिसाल हैं पद्मश्री प्रियंका 

देखिए प्रियंका चोपड़ा को द रॅाक के साथ

 

आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।