बालीवुड अभिनेत्री पिग्गी चॉप्स यानी प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपने 36वें जन्मदिन के मौके पर लंदन में अपने से 10 साल छोटे निक जोनस से सगाई कर ली। पीपल मैगजीन में छपी खबर में दोनों की सगाई की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक निक जोनस ने न्यूयॉर्क सिटी के टिफनी स्टोर से प्रियंका के लिए इंगेजमेंट रिंग भी खरीदी थी और इस रिंग को खरीदने और सही चूज़ करने के लिए इतने सीरियस थे की रिंग खरीदते वक़्त उन्होंने टिफ़नी की स्टोर को बंद करवा दिया था। निक ने इसी रिंग के साथ साथ प्रियंका को प्रोपोज़ किया था जिसे प्रियंका ने तुरंत एक्सेप्ट कर लिया । दोनों काफी खुश थे। निक प्रियंका को लेकर कितने सीरियस हैं इस बात का अंदाज़ा आप इस बात से भी लगा सकते हैं की उनके परिवार और दोस्तों का कहना है की आजतक उन्होंने निक को इतना खुश कभी देखा ही नहीं है। पिछले दो महीने से प्रियंका निक को डेट कर रही थीं। वो निक को अपने दोस्तों और परिवार से मिलवाने के लिए मुंबई भी लाई थीं। इसके बाद निक और प्रियंका का पूरा परिवार गोवा गया था।
प्रियंका 2 साल बाद फिल्म ‘भारत’ से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही थीं । लेकिन निक से शादी के लिए उन्होंने इतनी बड़ी फिल्म भी छोड़ दी। फिल्म छोड़ने की जानकारी डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने खुद ट्वीट करके दी । जिसके बाद से ये ही ये माना जा रहा था कि वो निक के साथ अपने रिश्ते को लेकर सीरियस हैं और आने वाले वक्त में अपने रिश्ते पर शादी की मुहर भी लगा सकती हैं। ज़फर ने अपने ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा का फिल्म छोड़ने का इनडायरेक्टली रीजन भी अलग अंदाज से बताया है। उन्होंने निक का नाम भी एक फ्रेज के साथ जोड़ते हुए लिखा। हालांकि निक की सगाई का कंफर्मेशन अली अब्बास ज़फर ने भी नहीं किया, लेकिन उन्होंने ट्वीट के आखिर में प्रियंका को खुशहाल जीवन की बधाई देते हुए कई सारे लव इमोजी डाले हैं.
ऐसा क्या हुआ कि प्रियंका चोपड़ा न्यूयोर्क की सड़क पर खुद को डांस करने से रोक नहीं पाई
आखिर क्यों दोबारा भारत आ रहे हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
देशी गर्ल का विदेशी बॉयफ्रेंड