1. अनुष्का शर्मा सनस्क्रीन के बगैर कहीं नहीं जाती। वो मेकअप करने के पहले भी सनस्क्रीन जरूर लगाती हैं।
 
2. अनुष्का अपने बालों को लेकर बहुत सजग हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने बाल पर ब्लो ड्राई का कम से कम इस्तमाल करती हैं और उन्हें नैचुरली ही सूखने देती हैं। अगर शूट नहीं कर रही तो वो किसी भी तरह के हेयर प्रोडक्ट्स यूज़ नहीं करती। 
 

3. अनुष्का शर्मा हमेशा अपने पास किसी हल्के रंग का लिब बाम रखती हैं। 

4. अनुष्का शर्मा को मेकअप करना ज्यादा पसंद नहीं है और अपना मेकअप खुद करना तो उन्हें बिलकुल पसंद नहीं है। हालांकि अनुष्का को हेयरस्टाइल्स बनाने का बहुत शौक है। उन्होंने एक पत्रिका को दिए अपने इंटरव्यू में बताया था कि नए-नए हेयरस्टाइल्स का उन्हें इतना शौक है कि वो कभी अपनी मैनेजर तो कभी अपने कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर्स पर नए स्टाइल्स सीखने की कोशिश करती रहती हैं। 
 

5. जिस दिन अनुष्का के बाल अच्छे नहीं दिख रहे होते हैं वो टॉप नॉट बना लेती हैं या फिर कैप पहन लेती हैं। 

6. दो से तीन लीटर पानी पीने के अलावा अनुष्का इस बात का ख्याल भी रखती हैं कि उनके स्किन में नमी बनी रहे। वो घर में बने नीम फेस पैक से अपने स्किन को डीटॉक्सिफाई करती हैं। 

7. शूटिंग के बाद अनुष्का इस बात का खास ख्याल रखती हैं कि वो अपने बाल बिना धोए न सोएं। शैम्पू के पहले अनुष्का कम से कम आधे घंटे हेयर ऑयल जरूर लगाती हैं। 
 
ये भी पढ़े-