Anushka Sharma: फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली अनुष्का शर्मा की गिनती आज के समय की टॉप एक्ट्रेस में होती है। उनकी प्यारी सी मुस्कान और नेचुरल ब्यूटी को फैन्स बेहद पसंद करते हैं। अनुष्का की खास बात यह है कि वह अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए फैन्सी प्रोडक्ट आइटम्स की जगह नेचुरल चीजों को अधिक प्राथमिकता देती हैं।
अक्सर अनुष्का मेकअप किए बिना भी अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं और हर तस्वीर में वह उतनी ही खूबसूरत नजर आती हैं। आमतौर पर, उनकी इस नेचुरल ब्यूटी को देखकर लोग उनके ब्यूटी सीक्रेट्स जानने के लिए इच्छुक रहते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि अनुष्का शर्मा अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए क्या-क्या करती हैं-
दिन की शुरूआत में ऑयल पुलिंग करती हैं अनुष्का
अनुष्का अपनी स्किन और सेहत की देख-रेख के लिए आयुर्वेदिक तरीकों को भी अपनाती हैं। इन्हीं में से एक है ऑयल पुलिंग करना। अनुष्का प्रतिदिन दिन की शुरूआत में ऑयल पुलिंग अवश्य करती है। यह एक प्राचीन आयुर्वेदिक प्रथा है जिसे “कवला“ या “गंडुशा“ के रूप में जाना जाता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें कुछ मिनटों के लिए खाली पेट आपके मुंह में थोड़ा सा तेल डालना और फिर इसे बाहर थूकना शामिल है। यह क्रिया ना केवल आपकी ओरल हेल्थ का ख्याल रखती है, बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालती है। इसलिए, स्किन के ग्लो से लेकर बेहतर स्वास्थ्य के लिए अनुष्का भी इस रूटीन को फॉलो करती हैं।
मेकअप से पहले फेस मसाज करती हैं अनुष्का
मिनिमल मेकअप करने पर भी अनुष्का का लुक बेहद ही निखरकर आता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि अनुष्का मेकअप करने से पहले फेस मसाज करवाना पसंद करती हैं। दरअसल, फेशियल मसाज ना केवल बेहद ही रिलैक्सिंग होती है, बल्कि इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है, जिससे स्किन पर एक हेल्दी ग्लो आता है। अमूमन मेकअप करने से पहले हम सभी स्किन को प्रिपेयर करते हैं और फेस वॉश आदि करते हैं। लेकिन एक क्विक मसाज ना केवल आपकी स्किन को एक्टिवेट करती है, बल्कि इससे आपका मेकअप भी अधिक बेहतर नजर आता है।
वर्कआउट भी है उतना ही जरूरी
स्किन की केयर के लिए कई हम सभी कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अनुष्का एक बेहतर स्किन पाने के लिए ना केवल अपनी स्किन को पैम्पर करती हैं। बल्कि वह वर्कआउट पर भी फोकस करती हैं। दरअसल, वर्कआउट सिर्फ वजन को मेंटेन करने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे आप खुद को अधिक हेल्दी व एक्टिव फील करते हैं। वहीं, वर्कआउट के जरिए जब पसीना बाहर निकलता है तो इससे शरीर के टॉक्सिन्स भी निकल जाते हैं, जिससे स्किन अधिक हेल्दी व ग्लोइंग नजर आती है।
