भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में माता पिता बने हैं। जनवरी में दोनों के घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। विराट अनुष्का की बेटी के जन्म के बाद से ही उनका घर काफी चर्चा में बना हुआ है।

बता दें कि विराट अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका कोहली रखा है। हर कोई जानना चाहता है कि उनके चहिते विराट और अनुष्का अब अपनी बेटी को कहां रखने वाले हैं। तो आइए आज हम आपको ले चलते हैं विराट और अनुष्का के इस अलिशान घर पर।

विराट कोहली पत्नी अनुष्का और अपनी बेटी के साथ मुंबई के ओमकार अपार्टमेंट में 35वें फ्लोर पर रह रहे हैं। हालांकि शादी के बाद से ही दोनों इसी घर में रह रहे हैं।

साल 2017 में दोनों यहां रहने आए थे। बताया जाता है कि विराट अनुष्का के इस अलिशान घर की कीमत करीब 34 करोड़ है। यह एक 4 बीएचके सी फेसिंग फ्लैट है।

मुंबई की एक खासियत यहां के खुबसुरत समुद्र भी है। मुंबई में रहने वाले लोगों की अक्सर ये ख्वाइश होती है कि उन्हें रोज वहां के खुबसुरत समंदर का नजारा देखने को मिले। विराट अनुष्का के इस घर से समुद्र का नजारा काफी खुबसुरत दिखाई देता है।

वहीं अक्सर आपने दोनों के सोशल मीडिया पर उनके टैरेस के फोटो भी देखे ही होंगे। दरअसल इस घर में एक प्राइवेट टैरेस भी है जिस पर अक्सर दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं और फोटो भी क्लिक करते रहते हैं।

इसके साथ ही यहां एक ऐसी भी जगह है जहां अनुष्का फोटो शूट करती हैं। जिसकी तस्वीरें भी आपने अक्सर सोशल मीडिया पर देखी होगी।

गार्डनिंग के शौक के चलते अनुष्का ने यहां एक खूबसूरत गार्डन भी बनाया है। जिसकी तस्वीरें आसानी से आपका दिल जीत लेगी। यहां अक्सर अनुष्का पेड़ पौधों के साथ अपना समय बिताते हुए नजर आती है।

यह भी पढ़े। 
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com