अमिताभ बच्चन की पत्नी से इतर जया बच्चन की अपनी एक अलग शख्सियत है।७० के दशक में बॉलीवुड की स्टार रही जया एक अभिनेत्री के साथ एक बेहतरीन मां और जीवनसाथी रही हैं। अपने पति अमिताभ बच्चन की साल १९८८ में आई फिल्म शहंशाह को उन्होंने ही लिखा था। जन्मदिन के मौके पर जानते हैं जया के जीवन की कुछ रोचक बातों को।

रीजनल सिनेमा से की शुरूआत
सत्याजीत रे की फिल्म महानगर से जया ने महज १४ साल की उम्र मेें ही अपने करिअर की शुरूआत कर दी थी। हालांकि १९७१ में ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में दस्तक दी। इसके बाद जया ने पीछे मुडक़र नहीं देखा। लगन का ही नतीजा रहा कि उन्हें १९९२ में पद््मश्री से नवाजा गया।
इससे बेहतर समर्पण क्या होगा
काम में अगर शिद्दत का अंदाजा लगाना हो तो जया बच्चन से लगाया जा सकता है। फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान वह गर्भवती थीं। फिल्म में उन्होने सफेद साड़ी को कुछ इस तरह से पहना है कि उनका बेबी बंप नजर न आए। हालांकि फिल्म का एक सीन है जब अमिताभ उन्हें मेमना उनके हाथों में देते हैं तो उनका बेबी बंप आप देख सकते है

अमिताभ और रेखा
हैरानी की बात यह है कि आज भी बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि अमिताभ और रेखा में संबंध है। जबकि जया ने अमिताभ से तब शादी की थी जब वे उनसे ज्यादा सफल थीं। एक मजबूत औरत के तौर पर वे नजर आईं। माना जाता है कि उन्होंने रेखा को अपने घर खाने पर बुलाया और कहा था कि मेरा मेरे पति को छोडऩे का कोई ईरादा नहीं है। तब से लेकर अब तब लेेडी लक के तौर पर जया ही अमिताभ के साथ हैं। उनका अपने पति पर विश्वास है और उन्होंने कहा है कि हम जिस इंडस्ट्री में हैं वहां ऐसी अफवाहें होती हैं।
जीती हैं अपनी शर्तों पर
जया बच्चन आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। एक मोड़ ऐसा भी आया था जब उन्होंने १४ साल के लिए फिल्मों को अलविदा कहा। उस दौरान उन्होंने घर पर रहकर अपने बच्चों की परवशि की। एक इंटरव्यू में कहा था कि यह निर्णय उनका स्वयं का था जिस पर उन्हें गर्व है।
जीती हैं अपनी शर्तों पर
जया बच्चन आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। एक मोड़ ऐसा भी आया था जब उन्होंने १४ साल के लिए फिल्मों को अलविदा कहा। उस दौरान उन्होंने घर पर रहकर अपने बच्चों की परवशि की। एक इंटरव्यू में कहा था कि यह निर्णय उनका स्वयं का था जिस पर उन्हें गर्व है।

कुछ यादगार फिल्में
यों तो जया बच्चन ने बहुत फिल्मों में काम किया है लेकिन गुड्डी, अभिमान, बावर्ची, कल हो न हो शोले, अनामिका, मिली आपको एक अलग ही जोनर में लेकर जाती है।
