Baking Soda

Baking Soda: अब मौसम बदलने लगा है और हम सभी ने समर्स के कुछ कपड़े निकाल लिए हैं। जब गर्मी का मौसम आता है तो महिलाएं स्लीवलेस आउटफिट पहनना बेहद पसंद करती हैं। लेकिन अगर आपके अंडरआर्म्स काले हैं तो ऐसे में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है। कभी-कभी दूसरी लड़कियों के ब्राइटन अंडरआर्म्स को देखकर लगता है कि हमारे अंडरआर्म्स का कालापन भी दूर हो जाए।

हालांकि, ऐसा करना मुश्किल नहीं है। इसके लिए आपको कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स में पैसे खर्च करने की भी आवश्यकता नहीं है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन आपकी किचन में मौजूद बेकिंग सोडा ही अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, आप बेकिंग सोडा को अपने अंडरआर्म्स पर कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं और अंडरआर्म्स के कालेपन से निजात पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के कुछ आसान उपाय-

डार्क अंडरआर्म्स के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल क्यों करें?

Baking Soda
Baking Powder for Dark Underarm

हो सकता है कि आपके मन में यह सवाल आए कि डार्क अंडरआर्म्स पर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए। दरअसल, डार्क अंडरआर्म्स समय के साथ जमा होने वाली मृत त्वचा कोशिकाओं का परिणाम है। यह डेड स्किन सेल्स न केवल आपके अंडरआर्म्स को काला करते हैं, बल्कि वे पोर्स को भी क्लॉग कर देते हैं, जिससे त्वचा सांस लेने में असमर्थ हो जाती है। ऐसे में जब आप बेकिंग सोडा को अपने अंडरआर्म्स पर लगाते हैं तो इससे डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद मिलती है। इस तरह अंडरआर्म्स का कालापन दूर हो जाता है।

डार्क अंडरआर्म्स के लिए बेकिंग सोडा और पानी से बनाएं स्क्रब

Baking Soda
Scrub

अगर आप अपनी स्किन पर अन्य किसी चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो ऐसे में महज बेकिंग सोडा और पानी से भी एक स्क्रब बनाया जा सकता है। इसके लिए आप 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा में 1 बड़ा चम्मच पानी मिलाएं और इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। अब, इस मिश्रण को करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

डार्क अंडरआर्म्स के लिए बेकिंग सोडा और दही से बनाएं स्क्रब

Baking Soda
Baking Powder and Curd Scrub

अगर बेकिंग सोडा को दही के साथ मिक्स करके इस्तेमाल किया जाता है तो इससे आपकी स्किन मॉइश्चर होती है। इसके लिए, आप एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ी सी दही और एक चम्मच बेसन मिलाएं। इसे तब तक मिलाएं, जब तक कि एक गाढ़ा पेस्ट न बन जाए। अब, इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और करीबन 30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। अंत में, अंडरआर्म्स को पानी की मदद से क्लीन करें।

डार्क अंडरआर्म्स के लिए बेकिंग सोडा और कॉर्नस्टार्च से बनाएं स्क्रब

Baking Soda
Cornstarch

बेकिंग सोडा और कॉर्नस्टार्च का मिश्रण भी अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में कारगर है। इसके लिए, आप एक चम्मच बेकिंग सोडा में कॉर्नस्टार्च और एक चम्मच खीरे का रस डालकर मिक्स करें। अब इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और सूखने दें। अंत में, इसे ठंडे पानी से धो लें।

डार्क अंडरआर्म्स के लिए बेकिंग सोडा और नारियल तेल का करें इस्तेमाल

Baking Soda
Coconut Oil

वहीं, अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा को नारियल के तेल में मिक्स करके भी यूज किया जा सकता है। इसके लिए, आपको बस इतना करना है कि आप एक चम्मच बेकिंग सोडा में इतना नारियल का तेल मिलाएं ताकि एक गाढ़ा पेस्ट बन जाए। अब, इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

डार्क अंडरआर्म्स के लिए बेकिंग सोडा और दूध का करें इस्तेमाल

Baking Soda
Milk

दूध को एक बेहतरीन क्लींजर माना जाता है और इसलिए अंडरआर्म्स की क्लीनिंग और उसके कालेपन को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा को दूध के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए, एक चम्मच बेकिंग सोडा में इतना दूध मिलाएं कि एक गाढ़ा पेस्ट बन जाए। इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

डार्क अंडरआर्म्स के लिए बेकिंग सोडा और एवोकाडो का करें इस्तेमाल

Baking Soda
Avocado

एवोकाडो सिर्फ हेल्थ के लिए ही अच्छा नहीं माना जाता, बल्कि यह स्किन के लिए भी उतना ही लाभदायक है। अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा और एवोकाडो के इस्तेमाल पर विचार किया जा सकता है। आप दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा में एक बड़ा चम्मच मसला हुआ एवोकाडो और आधा छोटा चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब आप इसे अपने अंडरआर्म्स पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से मालिश करें। कुछ देर इसे ऐसे ही रहने दें और अंत में पानी की मदद से इसे क्लीन कर दें। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो ऐसे में आप नींबू के रस के स्थान पर गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डार्क अंडरआर्म्स के लिए बेकिंग सोडा और ग्लिसरीन का करें इस्तेमाल

Baking Soda
Glycerin

ग्लिसरीन आपकी स्किन को मॉइश्चर प्रदान करती है। इस तरह बेकिंग सोडा के साथ ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार हो सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें आवश्यकतानुसार एक से दो चम्मच ग्लिसरीन डालकर एक थिक पेस्ट बना लें। अब आप इसे बतौर मास्क अपने अंडरआर्म्स पर अप्लाई करें। इसे करीबन दस से पन्द्रह मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, पानी की मदद से इसे धो लें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...

Leave a comment