Bachchan Family Property: अमिताभ बच्चन की बॉलीवुड में शुरुआत सबसे मुश्किल रही। जब उन्होंने यहां काम शुरु किया तो उनके लुक, उनकी हाइट और उनकी आवाज़ का मज़ाक उड़ाया गया लेकिन कुछ हासिल करने के उनके इस संकल्प ने उन्हें शहंशाह , सदी का सबसे बड़ा नायक का खिताब दिलाया । वह कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। 81 साल की उम्र में अमिताभ की 102 नॉट आउट, पा जैसी फिल्में साबित करती हैं कि वह हमेशा सदाबहार सुपरस्टार रहेंगे।
Also read : 32 साल बाद साथ काम करेंगे अमिताभ बच्चन और रजनीकांत: Rajinikanth and Amitabh Bachchan Reunite
न केवल अमिताभ बच्चन बल्कि उनके बच्चे, श्वेता बच्चन, अभिषेक, बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन मिलकर बच्चन परिवार की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। परिवार के पास बड़े बंगले, कारें और अन्य महंगी प्रॉपर्टी भी हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि बच्चन परिवार की कुल संपत्ति कितनी होगी, तो हम आपको बता दें कि यह 5000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
अमिताभ की कुल सम्पति 3,110 करोड़ है
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से की थी। उन्होंने दुनिया की यह मानसिकता बदल दी कि एक निश्चित उम्र के बाद आपको रिटायर हो जाना चाहिए। वह अपने हर प्रोजेक्ट पर कड़ी मेहनत करते रहते हैं। एक्टर ने 2000 में “कौन बनेगा करोड़पति ” के साथ अपने करियर को पुनर्जीवित किया। 81 साल के होने के बावजूद अमिताभ बच्चन, बच्चन खानदान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सदस्य हैं। अमिताभ बच्चन महीने में 5 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं। उनकी साल की कमाई करीब 60 करोड़ रुपये है। इससे पता चलता है कि मेगास्टार की कुल संपत्ति लगभग रु. 3,110 करोड़ होगी।
जया बच्चन की कुल संपत्ति 1083 करोड़ है
जया बच्चन अपने समय की सबसे फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने 1971 में अपनी पहली फिल्म “गुड्डी ” से लाखों लोगों के दिलों में एक बड़ी छाप छोड़ी। वह अनामिका, जंजीर, फागुन, अभिमान, गाय और गोरी और कई अन्य फिल्मों का हिस्सा रही हैं । हालांकि शादी के बाद वह कम फिल्मों में नजर आईं। उसके बाद उन्होंने राजनीति भी की। जया 1000 करोड़ की मालकिन है, जो उन्होंने राजसभा में नामांकन भरते हुए लिखी थी।
श्वेता बच्चन की कुल संपत्ति 160 करोड़ रुपये है
श्वेता बच्चन ने हमेशा ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया से दूरी बनाए रखी। हालाँकि वह बॉलीवुड पार्टियों का एक फेमस चेहरा रही हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी एक्टिंग को एक प्रोफेशन के रूप में नहीं देखा। वो एक राइटर और डिजाइनर है। अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही हैं। उनकी नेट वर्थ 100-110 करोड़ रुपये थी। लेकिन हाल ही में वह अमिताभ बच्चन के पहले घर “प्रतीक्षा” की मालकिन बन गईं , जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ है। यानी कि उनकी कुल संपत्ति करीब 150-160 करोड़ हो गयी है।
नव्या नवेली नंदा की कुल संपत्ति 16 करोड़ है और अगस्त्य की 2 करोड़
श्वेता बच्चन और उनके बिजनेसमैन पति निखिल नंदा की बड़ी बेटी नव्या नवेली नंदा सबसे फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। हालाँकि वह अपनी माँ की तरह ही बॉलीवुड से दूर हैं, फिर भी उनके एनजीओ के काम और उनके पॉडकास्ट, व्हाट द हेल नव्या, जो सुपर हिट पॉडकास्ट है। नव्या की कुल संपत्ति 16 करोड़ रुपये है।
वही श्वेता और निखिल के बेटे अगस्त्य ने अपने नाना अमिताभ के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की है। जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज़ से सुपरहिट डेब्यू किया। जिनकी सम्पति 1-2 करोड़ रुपये है।
अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति 280 करोड़ रुपये है
अभिषेक बच्चन ने 2000 में अपनी पहली फिल्म रिफ्यूजी की। अभिषेक ने अपने करियर में तब झटका लगा जब उनकी पाँच फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गईं और फिर कुछ सालों के लिए काम से ब्रेक ले लिया लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं खोयी और फिल्म मनमर्जियां से अपने करियर को पुनर्जीवित किया।
ऐश्वर्या राय बच्चन की कुल संपत्ति 828 करोड़ है
आप मानें या न मानें, अमिताभ बच्चन के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन की आज भी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें हमेशा के लिए ‘मिस वर्ल्ड’ के नाम से जाना जाता है और उनकी खूबसूरती के आज भी लाखों लोग दीवाने हैं। वह उन सबसे महत्वपूर्ण सेलिब्रिटी चेहरों में से एक हैं जिनका हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में बेसब्री से इंतजार किया जाता है। ऐश्वर्या के पास करीब 828 करोड़ रुपये कुल संपत्ति है।
