kangana Ranaut
Kangana Ranaut

बॉलीवुड की क्वीन मानी जाने वाली Kangana Ranaut आज अपना 35वां बर्थडे मना रही है। यूं तो कंगना हमेशा अपनी बेबाकी और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं और हाल ही के दिनों में उनका शॉ लॉकअप भी चर्चा में बना हुआ है। वैसे कंगना अपने काम को लेकर बेहद ही सीरियस रहती हैं और इसलिए उनकी फिल्में परदे पर एक अलग ही जादू चलाती हैं। वहीं, दूसरी ओर कंगना की नेचुरल ब्यूटी भी तारीफ के काबिल है। पहाड़ी एरिया से जुड़े होने के कारण कंगना अपनी स्किन का एक अलग तरह से ख्याल रखती हैं। शायद यही कारण है कि मेकअप के बिना भी कंगना उतनी ही ब्यूटीफुल नजर आती हैं। कंगना अपनी स्किन के साथ-साथ कर्ली हेयर को भी पैम्पर करना नहीं भूलती हैं। तो चलिए आज उनके बर्थडे के खास मौके पर हम आपके साथ कंगना रनौत के ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर कर रहे हैं-

Kangana Ranaut सोप फ्री क्लींजर्स का करती हैं इस्तेमाल

कंगना अपनी स्किन की केयर के लिए उसकी सही तरह से क्लीनिंग करने पर फोकस करती हैं। वह कभी भी ऐसे क्लींजर्स को यूज नहीं करती हैं, जिसमें सोप शामिल हों। बल्कि वह एक जेंटल सोप फ्री क्लींजर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करती हैं। कंगना का मानना है कि जब आप अपनी स्किन पर साबुन का उपयोग करते हैं, तो यह आपकी स्किन से सारा नेचुरल ऑयल दूर कर देता है और फिर बाद में आपकी स्किन से अतिरिक्त ऑयल प्रोडक्शन होता है। जिसके कारण आपकी स्किन अधिक ऑयली नजर आती है, जो एक हेल्दी स्किन के लिए ठीक नहीं है।

कंगना फेशियल की नहीं हैं फैन

बहुत सी महिलाएं अपनी स्किन की केयर करने के लिए फेशियल आदि का सहारा लेती है, लेकिन कंगना का दृष्टिकोण काफी अलग है। वह स्किन केयर के लिए मिनिमल अप्रोच अपनाती है। उन्हें लगता है कि बहुत अधिक फेशियल या फिर अन्य तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट सेंसेटिव स्किन को इरिटेट कर सकते हैं। इसलिए वह फेशियल की जगह क्लीन अप पर अधिक जोर देती हैं। यह उन्हें फेस पर परफेक्ट ग्लॉ बनाए रखने में मदद करता है।

हेल्दी स्किन के लिए हेल्दी फूड खाती हैं कंगना

कंगना की हेल्दी स्किन के पीछे का राज हेल्दी फूड है। कंगना का मानना है कि अच्छा दिखने के लिए आपको सही खाने की जरूरत है। जब आप अच्छा खाते हैं तो यह आपकी त्वचा पर भी दिखाई देता है। इसलिए आपकी त्वचा को स्वस्थ और तरोताजा बनाए रखने के लिए एक बहुत ही स्वस्थ आहार लेना आवश्यक है। कंगना अमूमन जंक फूड से दूर ही रहती हैं और अपनी डाइट में फल व सब्जियों को प्राथमिकता देती हैं।

सावधानी से स्किन केयर प्रोडक्ट चुनती हैं कंगना

चूंकि कंगना की स्किन सेंसेटिव है, इसलिए वह अपने स्किन केयर प्रोडक्ट्स को लेकर काफी सजग रहती हैं और ऐसे किसी भी प्रोडक्ट्स को स्किन पर अप्लाई करने से बचती हैं, जो उनकी स्किन में जलन या इरिटेशन की वजह बने। हमेशा अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखकर ही वह स्किन केयर प्रोडक्ट अप्लाई करती हैं। कंगना अपनी स्किन की केयर के लिए 3 स्टेप स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करती हैं, जिसमें क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग शामिल हैं। इतना ही नहीं, वह अपनी स्किन की केयर करने के लिए वह शहद भी लगाती हैं। यह स्किन पर एक एंटी-बैक्टीरियल की तरह काम करता है। साथ ही स्किन को नरिश्ड करने के साथ-साथ उसे दाग-धब्बों से मुक्त बनाता है।

सोने से पहले मेकअप जरूर रिमूव करती हैं कंगना

यह टिप कंगना की नेचुरल ग्लोइंग स्किन को बनाए रखने में काफी मदद करता है। भले ही कंगना को फिल्मों के लिए अलग-अलग गेटअप आदि लेना पड़ता है, लेकिन फिर भी वह रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करना नहीं भूलती हैं। भले ही वह अपने काम में कितना ही बिजी क्यों ना हो, लेकिन सोने से पहले वह मेकअप को अवश्य रिमूव करती हैं। इतना ही नहीं, वह इस काम में कोई जल्दबाजी नहीं करती हैं, बल्कि आराम से 10-15 मिनट में रिमूव करती हैं। इसके साथ ही वह अपनी स्किन को पैम्पर करती हैं। आई क्रीम लगाने के साथ-साथ वह टोनर व मॉइस्चराइजर लगाना नहीं भूलती हैं।

हेल्दी हेयर के लिए यह खास तेल लगाती हैं कंगना

आज के समय में महिलाएं बालों की केयर करने के लिए तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ब्यूटी क्वीन का फंडा काफी अलग है। वह अपने बालों की केयर के लिए पारंपरिक तरीका अपनाती हैं और बालों में चंपी करना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं, हेयर ऑयलिंग के लिए भी वह एक खास तरह के तेल का इस्तेमाल करती है और वह है खुबानी का तेल। खुबानी के तेल को चुली तेल भी कहा जाता है और यह बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे खूबानी की गिरी से निकाला जाता है। बता दें खुबानी का तेल आपके बालों को गहराई से पोषण देता है और किसी भी तरह के रूखेपन, परतदारपन और खुरदुरे सिरों से छुटकारा दिलाता है। यह बालों के विकास को बढ़ावा देता है और आपकी खोपड़ी को स्वस्थ रहने में मदद करता है। यदि आप लंबे और चमकदार बालों की चाहत रखते हैं तो आपको भी सप्ताह में एक बार खुबानी के तेल से अपने सिर की मालिश करनी चाहिए।

तो अब आप भी बर्थडे गर्ल कंगना रनौत की तरह अपनी स्किन की केयर करें और नेचुरली एक हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाएं। गृहलक्ष्मी टीम की ओर से कंगना रनौत को जन्मदिन की ढेरों बधाईयां।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...

Leave a comment