भारत बनाएगा अंटार्कटिका में चौथा रिसर्च स्टेशन
इस स्टेशन का सर्वे पूरा हो गया है और सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने ग्राउंड सर्वे पूरा कर लिया है।
Research Station in Antarctica: दक्षिण गंगोत्री, मैत्री और भारती के बाद भारत अब अंटार्कटिका में अपना सबसे बड़ा स्टेशन बनाने की तैयारी कर रहा है। इस चौथे स्टेशन का नाम मैत्री-2 होगा। इस स्टेशन का सर्वे पूरा हो गया है और सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने ग्राउंड सर्वे पूरा कर लिया है। इस टीम के मुताबिक यह सर्वे ड्रोन से होन था लेकिन ड्रोन के क्रैश होने के बाद यह सर्वे मैन्युअली पूरा किया गया। स्टेशन शिरमाकर ओएसिस में बनना है।
बता दें कि 1982 में मैत्री स्टेशन स्थापित किया गया था और भारत ने तब से तीन स्थायी रिसर्च बेस बना लिए जो कि दक्षिण गंगोत्री, मैत्री और भारती हैं। मैत्री और भारती काम कर रहे हैं लेकिन गंगोत्री बर्फ में दब चुका है।
