क्या कभी देखा है सींग वाला मेंढक? आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान
Horned Frog : अबतक आपने साधारण का मेंढक देखा होगा, लेकिन क्या कभी सींग वाला मेंढक देखा है। आइए जानते हैं इस मेंढक के बारे में-
Horned Frog : बरसात में छोटे-बड़े, मोटे-पतले जैसे कई मेंढक देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सींग वाला मेंढक देखा है? जी हां, सींढ वाला मेंढक सुनने में भले ही आपको अजीब लग रहा हो, लेकिन यह वास्तव में होता है। यह एक खास तरह का मेंढक, जिसे उसकी अनोखी बनावट और सिर पर सींग जैसे उभार के कारण जाना जाता है। इस मेंढक की कई प्रजातियां होती हैं, जिनमें से सबसे प्रसिद्ध है मलेशियन हॉर्नड फ्रॉग (Megophrys nasuta), जो दक्षिण-पूर्व एशिया के घने वर्षावनों में पाया जाता है। हालांकि, भारत के कुछ इलाकों में भी सींग वाला मेंढक पाया जाता है।
Read Also: ‘जिगरा’ के इवेंट पर आलिया ने सामंथा के सामने गाया ‘ऊ अंटा वा’ गाना’, वीडियो हुआ वायरल

भारत के हिमालयी क्षेत्रों मं देखा जाता है सींग वाला मेंढक
भारत में भी सींग वाले मेंढक की कुछ प्रजातियां पाई जाती हैं और इन्हें आमतौर पर मैगॉफ्रिस (Megophrys) जीनस के अंतर्गत वर्गीकृत किया जाता है। भारत में पाई जाने वाली सींग वाले मेंढकों की सबसे प्रमुख प्रजाति Megophrys monticola है, जिसे भारतीय हॉर्नड फ्रॉग या हिमालयन हॉर्नड फ्रॉग कहा जाता है। ये मुख्य रूप से हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर-पूर्वी भारत के घने जंगलों में पाए जाते हैं।
सींग वाले मेंढक की कैसी होती है बनावट?
न मेंढकों के सिर पर उभरे हुए सींग जैसे आकार होते हैं, जो इन्हें प्राकृतिक वातावरण में छिपने में मदद करते हैं। भारत में ये मेंढक विशेष रूप से पश्चिमी घाट और पूर्वोत्तर भारत के जंगलों में पाए जाते हैं। इन क्षेत्रों में इनका जीवन वर्षावनों के आसपास के इलाकों में होता है, और ये छोटे कीड़ों, मकड़ियों और अन्य छोटे जीवों का शिकार करते हैं।

सींग वाले मेंढक की अद्वितीय पहचान और उनका संरक्षण भारत के जैव विविधता वाले क्षेत्रों में महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये मेंढक पारिस्थितिक तंत्र के लिए बहुत उपयोगी हैं और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।
