बारिश के लिए अजीबोगरीब प्रथा, कराई जाती है मेंढकों की शादी: Frog Wedding for Rain
Frog Wedding for Rain

सजी हुई गाड़ी में उसे दूल्हे के घर भी भेजते हैं

पूरा गांव इस मौके पर इकट्ठा होता है इस शादी को देखने।

Frog Wedding for Rain: बारिश के देवता को खुश करने के लिए अलग-अलग तरह के जतन किए जाते हैं और उनमें से एक है मेंढकों की शादी। यह रिवाज भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह से होते हैं। इस रस्म में सबसे पहले मेंढकी के ऊपर तेल लगाते हैं और फिर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ देते हैं। थोड़ी देर बार पानी से नहलाते हैं। शादी के दिन के लिए तैयार करते हैं। पूरा गांव इस मौके पर इकट्ठा होता है। मेंढकी को सिंदूर भी लगाते हैं और उसके जीवन साथी के साथ बांध देते हैं। इतना ही नहीं सजी हुई गाड़ी में उसे दूल्हे के घर भी भेजते हैं। इस जोड़े को इसके बाद तालाब में छोड़कर ईश्वर से बारिश के लिए प्रार्थना करते हैं।

जानकर हैरानी होगी कि शादी की तरह उसके बीच तलाक भी कराया जाता है। अत्यधिक वर्षा होने पर तलाक का रिवाज है। महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश से लेकर असम, कर्नाटक जैसे राज्यों में यह रिवाज प्रचलित है।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...